बंगाल चुनाव: EC से ममता बनर्जी को नोटिस जारी, 48 घंटे में देना होगा जवाब, ये है पूरा मामला

कोलकाता: चुनाव आयोग ने बुधवार शाम को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नोटिस जारी किया। यह नोटिस 3 अप्रैल को तीसरे चरण के चुनावों के दौरान हुगली जिले के तारकेश्वर में चुनाव प्रचार के दौरान खुलेआम सांप्रदायिक आधार पर वोट मांगने को लेकर जारी किया गया है। सीएम ममता बनर्जी को नोटिस जारी होने के बाद 48 घंटे के भीतर अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

 mamata banerjee EC

दरअसल, यह नोटिस केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल की शिकायत पर आधारित है। बीजेपी ने ममता बनर्जी के वोट के लिए मुस्लिमों पर दिए बयान के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दी थी। वहीं चुनाव आयोग ने भी बनर्जी के बयान को आपत्तिजनक बताया। पीएम मोदी भी चुनावी सभा में कई बार ममता बनर्जी पर धर्म के आधार पर वोट मांगने का आरोप लगा चुके हैं।

वहीं इससे पहले मंगलवार को कूचबिहार में खुद पीएम मोदी ने ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट वाले बयान पर हमला करते हुए था कि दीदी, आपने कहा कि सभी मुसलमान एक हो जाओ, वोट बंटने मत दो। लेकिन अगर हमने ये कहा होता कि सारे हिंदू एकजुट हो जाओ, बीजेपी को वोट दो तो हमें चुनाव आयोग से आठ से दस नोटिस मिल गए होते। सारे देश के अखबर-मीडिया खिलाफ होते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+