शांतनु मुखर्जी को ईडी ने किया गिरफ्तार, 24 मार्च को होगी पेशी
प्रवर्तन निदेशालय ने शांतनु मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। पीएमएलए कोर्ट ने 11 दिन की हिरासत में शांतनु भेजा है। 24 मार्च को शांतनु मुखर्जी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्रवर्तन निदेशालय ने शांतनु बनर्जी को पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। शांतनु बनर्जी को इससे पहले 11 मार्च को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने शांतनु बनर्जी को 24 मार्च तक के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया है। इससे पहले टीएमसी ने शांतनु बनर्जी और कुंतल घोष को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। दोनों को अब शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने शांतनु को 11 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था। अब शांतनु को 24 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इससे पहले ईडी ने हुगली में शांतनु और और कुंतल के न्यूटाउन स्थित घर पर छापा मारा था। ईडी ने 10 मार्च को शांतनु से सकोलकाता में 8 घंटे पूछताछ की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार करने से पहले ईडी ने बनर्जी को सात बार ईडी के कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं दोनों ही नेताओं को टीएमसी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया और कहा कि हम चाहते हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में जांच तेजी से हो।












Click it and Unblock the Notifications