भवानीपुर में बवाल: दिलीप घोष ने की चुनाव टालने की मांग, EC ने ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट

भवानीपुर में बवाल: दिलीप घोष ने की चुनाव टालने की मांग, EC ने ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट

कोलकाता, 27 सितंबर: पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर आज सोमवार (27 सितंबर) को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन था। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भवानीपुर में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष को कथित रूप से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था। स्थिति ऐसी हो गई थी कि दिलीप घोष के सुरक्षाकर्मियों ने पिस्तौल निकाल ली थी। इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग ने अब ममता बनर्जी की सरकार से रिपोर्ट मांगी है। चुनाव आयोग ने आज भवानीपुर के हंगामे को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। चुनाव आयोग ने राज्य की सरकार से शाम चार बजे तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। वहीं दिलीप घोष ने उपचुनाव को स्थगित करने की भी मांग की है।

Recommended Video

    Bhawanipur By-Election: प्रचार के आखिरी दिन Dilip Ghosh को TMC समर्थकों ने घेरा | वनइंडिया हिंदी
    Bhabanipur

    दिलीप घोष की मांग, भवानीपुर उपचुनाव की जाए स्थगित

    बीजेपी नेता दिलीप घोष ने चुनाव आयोग से मांग की है कि 30 सितंबर को होने वाले भवानीपुर उपचुनाव को स्थगित कर दिया जाए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार (27 सितंबर) को कहा कि हमें चुनाव प्रचार करने से भवानीपुर में रोका गया है, इसलिए चुनाव को स्थगित कर दिया जाना चाहिए। दिलीप घोष ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं पर टीएमसी कैडर द्वारा प्रचार अभियान के दौरान हमला किया गया है।

    दिलीप घोष ने कहा कि वह भवानीपुर में पर्चे बांट रहे थे जब टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, "फिर मैं एक टीकाकरण केंद्र में गया। उन्होंने वहां आकर मेरा घेराव किया। वहां मुझ पर हमला किया गया। हमारे कार्यकर्ताओं की पिटाई शुरू कर दी गई। दिलीप घोष ने कहा, ''सिर्फ मेरे साथ ही नहीं बल्कि भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ है।''

    सुवेंदु अधिकारी बोले- यहां लोकतांत्रिक तरह से चुनाव होने का माहौल नहीं है

    बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर पश्चिम बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि यहां स्थिति बहुत नाज़ुक है लेकिन फिर भी चुनाव आयोग कुछ नहीं कर रहा है। चुनाव आयोग को को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। यहां लोकतांत्रिक तरह से चुनाव होने का माहौल भी नहीं है।

    बता दें कि हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर में 30 सितंबर 2021 को उपचुनाव होने वाले हैं। इस सीट से ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल से है। 27 सितंबर को भवानीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था।

    दिलीप घोष बोले- मैडम चीफ मिनिस्टर के गढ़ में हम कितने सुरक्षित

    भवानीपुर के जदुबाबू बाजार में दिलीप घोष कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। हमले में कथित रूप से बीजेपी के युवा मोर्चा के दक्षिण कोलकाता के अध्यक्ष मुकुंद झा घायल भी हो गए हैं। वह अस्पताल में भर्ती है। दिलीप घोष ने भी खुद पर हुए हमले की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'राज्य में एक आम आदमी का जीवन कैसे सुरक्षित हो सकता है जब उनके प्रतिनिधि पर ही यहां हमला हो रहा है। ये तो मैडम चीफ मिनिस्टर का गढ़ है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+