'20 साल हो गए मुझे,' कोहली ने पंजाब के खिलाड़ी को किया स्लेज, वीडियो देख फैंस ने ठोका सलाम

Virat Kohli: आईपीएल में खिलाड़ियों के बीच मुकाबला सिर्फ बल्ले और गेंद का नहीं होता, बल्कि शब्दों का भी होता है। ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर देखने को मिला था, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बरार के बीच नोकझोंक हो गई।

अमूमन शांत दिखने वाले बरार को विराट ने अपने ही अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई उनकी आवाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि यह हल्की बातचीत गुस्से वाली नहीं थी, बल्कि मजाक वाली लग रही थी।

Virat Kohli

मैच के दौरान जब पंजाब के स्पिनर हरप्रीत बरार अपनी गेंदबाजी से विराट को बांधने की कोशिश कर रहे थे, तब 'किंग कोहली' अलग ही मूड में थे। बरार की एक गेंद को खेलने के बाद विराट ने मुस्कुराते हुए पंजाबी लहजे में उन्हें चुनौती दे डाली।

विराट ने कहा कि 20 साल हो गए खेलते हुए, ऐसे आउट नहीं होऊंगा। इसके बाद उन्होंने यह तक कहा कि मैं तुम्हारे कोच को भी जानता हूं। यह सब उन्होंने पंजाबी भाषा में कहा। दरअसल बरार ने इससे पहले कोहली को रन आउट करने का प्रयास किया था। इस पर कोहली उनको घूरते रहे और रन आउट करने के लिए थ्रो फेंकने की चुनौती दे डाली। बरार को पता था कि थ्रो करने पर कोहली क्रीज में आ जाएंगे, इस वजह से उन्होंने कुछ नहीं किया।

हर बार की तरह आज भी कोहली का बल्ला जमकर चला और पंजाब किंग्स के गेंदबाज सिर्फ देखते चले गए। कोहली ने फिफ्टी जमाई और इस सीजन आईपीएल में अपने 500 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया। इससे पहले वह आठ बार आईपीएल में 500 या इससे ज्यादा रनों का आंकड़ा हासिल कर चुके थे और आज यह नौवां मौका था। आईपीएल में सर्वाधिक 500 रन बनाने का कीर्तिमान कोहली के नाम ही है। इस सीजन उन्होंने तबाही मचाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+