Aaj Ka Match Kon Jeeta 17 May: पंजाब vs आरसीबी मैच में किसे मिले दो अंक, किसने जीता मुकाबला?
Aaj Ka Match Kon Jeeta 17 May: धर्मशाला के हाई-स्कोरिंग थ्रिलर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार बाजी मार ली है। 223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को आरसीबी ने 23 रनों से हराकर न केवल अंक तालिका में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया, बल्कि प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली सीजन की पहली टीम भी बन गई।
पंजाब के लिए मध्यक्रम में कोनोली (37) और शेडगे (35) के बाद शशांक सिंह ने उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन रासिख सलाम डार ने नाजुक मोड़ पर शशांक का विकेट चटकाकर पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम ने पावरप्ले में ही अपने शीर्ष तीन विकेट गंवा दिए हैं।
विराट और वेंकटेश की विस्फोटक पारी (Aaj Ka Match Kon Jeeta 17 May)
इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आरसीबी को शुरुआती ओवरों में ही देवदत्त पडिक्कल (45 रन) और जैकब बेथेल (11 रन) के रूप में झटके लगे, लेकिन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा। कोहली ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 37 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

वेंकटेश अय्यर ने बनाए नाबाद 73 रन
कोहली के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ रनों की बौछार कर दी। वेंकटेश ने महज 40 गेंदों पर 8 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत नाबाद 73 रनों की तूफानी पारी खेली। अंतिम ओवरों में उन्हें टिम डेविड (28 रन) का अच्छा साथ मिला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 65 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने टीम का स्कोर 220 के पार पहुंचाया।
पंजाब की खराब शुरुआत
पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार ने सबसे सफल गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली। 223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही। आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ही ओवर में पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।
पावरप्ले में ही गिर गए तीन विकेट
इसके बाद भुवनेश्वर ने अपने अगले ओवर में प्रभसिमरन सिंह (5 गेंदों पर 2 रन) को आउट कर पंजाब को दूसरा बड़ा झटका दिया। शुरुआती झटकों से टीम संभल भी नहीं पाई थी कि रासिख सलाम डार ने कप्तान श्रेयस अय्यर (3 गेंदों पर 1 रन) को आउट कर पंजाब की कमर तोड़ दी। महज कुछ ओवरों में 3 मुख्य विकेट गिर जाने के कारण धर्मशाला के मैदान पर पंजाब के लिए वापसी की राह बेहद मुश्किल हो गई।















Click it and Unblock the Notifications