Nigeria Terror Attack: बीच ट्रेनिंग में घुसे आतंकी, लाशों से पट गया नाइजीरिया का सैन्य स्कूल, 17 की मौत

Nigeria Terror Attack: नाइजीरिया के योबे राज्य में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों ने सेना के एक स्पेशल ट्रेनिंग स्कूल को निशाना बनाया, जिसमें ट्रेनिंग ले रहे कम से कम 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस हमले में कई सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है।

दूसरी तरफ, एक बड़ी कामयाबी में अमेरिकी और नाइजीरियाई सेना ने मिलकर एक साझा ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में ISIS के वैश्विक स्तर पर दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को ढेर कर दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति और नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

Nigeria Terror Attack

Buni Yadi military School Attack: सैन्य स्कूल पर बड़ा हमला

आतंकियों ने शुक्रवार को योबे राज्य के बुनी यादी में स्थित 'नाइजीरियाई सेना विशेष बल स्कूल' पर घात लगाकर हमला किया। पुलिस प्रवक्ता एंथनी ओकोन प्लेसिड के मुताबिक, आतंकियों ने ट्रेनिंग सेंटर को चारों तरफ से घेरकर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले के वक्त वहां पुलिस अधिकारी खास ऑपरेशनल ट्रेनिंग ले रहे थे।

भारी नुकसान और हताहत

इस अचानक हुए हमले में 17 पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हमले में कई सेना के जवान भी शहीद हुए हैं, हालांकि सेना की तरफ से अभी तक मरे गए सैनिकों का सटीक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। नाइजीरियाई सेना ने इस घटना पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

ये भी पढे़ं: UAE Drone Attack: अबू धाबी के परमाणु प्लांट पर ड्रोन अटैक, बाल-बाल बचा अरब देश, किसने रची बड़ी साजिश?

ISIS कमांडर का खात्मा

पूर्वोत्तर के लेक चाड बेसिन इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन चलाया गया। इस साझा मिशन में अमेरिकी और नाइजीरियाई सुरक्षाबलों ने ISIS के दुनिया में दूसरे नंबर के सबसे बड़े नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबु ने संयुक्त रूप से इस कामयाबी का ऐलान किया।

नाइजीरिया में आतंक का इतिहास

नाइजीरिया के इस इलाके में हिंसा की शुरुआत 2009 में बोको हरम संगठन के उभार के साथ हुई थी। बाद में यह गुट आपस में बंट गया और इससे 'इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस' (ISWAP) नाम का नया आतंकी संगठन बना। मारा गया कमांडर अल-मिनुकी इसी संगठन से जुड़ा था, जो लगातार नाइजीरियाई सेना को निशाना बनाता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+