West Bengal Assembly Elections 2021: ममता बनर्जी ने बताया अपना गोत्र, गिरिराज ने पूछ लिया ये तीखा सवाल
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में विधानसभा की 30 सीटों पर 1 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसे लेकर आज दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम गया। आखिरी दिन चुनाव प्रचार में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने गोत्र कार्ड खेल दिया। अब इसे लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि "रोहिंग्या को वोट के लिए बसाने वाले, दुर्गा/काली पूजा रोकने वाले, हिंदुओ को अपमानित करने वाले, अब हार के ख़ौफ़ से गोत्र पर उतर गए। "शांडिल्य गोत्र" सनातन और राष्ट्र के लिए समर्पित है, वोट के लिए नहीं।"

Recommended Video
आपको बता दें कि जनसभा में ममता बनर्जी ने कहा कि मैं मंदिर गई थी तो पुरोहित ने मुझसे पूछा था कि आपका गोत्र क्या है। उस वक्त त्रिपुरेश्वरी मंदिर में मैंने अपना गोत्र मां माटी मानुष बताया था लेकिन आज जब मुझसे पूछा गया तो मैंने कहा कि पर्सनल गोत्र शांडिल्य है लेकिन मैं समझती हूं कि मेरा गोत्र मां-माटी-मानुष है। एक दूसरे ट्वीट में गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता दीदी, अब तो पता करना होगा कि रोहिंग्या और घुसपैठियों का भी गोत्र शांडिल्य है क्या?"
ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नंदीग्राम के सोना चूरा में प्रचार किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी को बंगाल के अंदर राजनीतिक रूप से दफन करना है और नंदीग्राम से बाहर करना है। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मैंने अगर नंदीग्राम में आने का फैसला किया है तो मैं नंदीग्राम को कभी नहीं छोड़ूंगी, नंदीग्राम मेरा घर है, मैं चाहती तो कहीं और से भी चुनाव लड़ सकती थी, लेकिन इस जगह की माताओं और बहनों को सम्मान देने के लिए मैंने नंदीग्राम को चुना है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications