'दीदी के पोस्टर बॉय की निकल गई हेकड़ी', रोते हुए शाहजहां शेख का BJP ने शेयर किया वीडियो
Sheikh Shahjahan Viral Video: पश्चिम बंगाल के जिस संदेशखाली ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, उसी संदेशखाली कांड के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बच्चे की तरह रोता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा ने टीएमसी पर निशाना साधा है।
बीजेपी नेता और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर संदेशखाली के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व कद्दावर नेता शेख शाहजहां का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो "बच्चे की तरह" रोता हुआ साफ नजर आ रहा है।

बच्चे की तरह रो रहा संदेशखाली का मुख्य आरोपी
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख ने 'एक्स' पर 7 सेकंड की क्लिप साझा करते हुए लिखा, "ममता बनर्जी के पोस्टर बॉय, बलात्कारी का स्वैग गायब हो गया है"। अपने पोस्ट में अमित मालवीय ने लिखा- "स्वैग गायब हो गया है, ममता बनर्जी का पोस्टर बॉय - बलात्कारी शेख शाहजहां एक बच्चे की तरह रो रहा है।"
'बचाने कोई नहीं आएगा...'
उन्होंने आगे टीएमसी और बंगाल सरकार को घेरते हुए लिखा, "अपराधी अणुब्रतो मंडल जेल में है। यही वह भाग्य है, जो सौकत मोल्ला, जहांगीर खान और अन्य जैसे लोगों का इंतजार कर रहा है, जिन्होंने पूरे बंगाल में आतंक का राज फैलाया है। जब कानून पकड़ में आएगा तो उन्हें बचाने कोई नहीं आएगा। ममता बनर्जी भी नहीं। वह अपने मंत्रियों को भी नहीं बचा सकीं।"
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शाहजहां शेख पुलिस वैन में बैठा हुआ है। इसी दौरान बाहर उसके कुछ परिजन और समर्थक खड़े हैं, जैसे ही शाहजहां अपनी छोटी बेटी को बाहर देखता है, तो उसके आंसू निकल आते हैं और वह रोने लगता है।
कई महीनों रहा फरार, फिर हुआ गिरफ्तार
बता दें कि यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी शेख शाहजहां को इस साल की शुरुआत में उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान में गिरफ्तार किया गया था, पकड़े जाने के डर से वो लगातार एक महीने से ज्यादा समय तक राज्य और केंद्रीय दोनों एजेंसियों से बचता फिर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications