कोरोना वैक्सीन की कीमतों में फर्क पर ममता का मोदी सरकार पर हमला, बोलीं- ये वक्त व्यापार का नहीं

कोलकाता, 22 अप्रैल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वैक्सीन के दामों में फर्क को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि एक देश में अलग-अलग दामों पर वैक्सीन का बेचा जाना किसी भी तरह से उचित नहीं है। बनर्जी ने कहा कि आपदा के समय भी सरकार को व्यापार सूझ रहा है, जबकि ये वक्त व्यापार का नहीं है। इसको लेकर उन्होंने केंद्र को चिट्ठी भी लिखी है।

Recommended Video

    Corona Vaccine: Sonia Gandhi ने PM Modi को लिखी चिट्ठी -एक वैक्सीन के 3 दाम कैसे ? | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus west Bengal CM Mamata Banerjee slams narendra modi government over vaccine price disparity

    ममता बनर्जी ने कहा कि सभी को टीका मिले ये सुनिश्चित करना केंद्र का काम है। टीका उत्पादन कंपनियां एक ही टीके का केंद्र, राज्यों और निजी अस्पतालों से अलग-अलग दाम ले रही हैं। केंद्र को बताना चाहिए कि ये भेदभाव क्यों है। ममता ने सवाल किया कि देश में वन वैक्सीन वन प्राइस होना चाहिए। ऐसा क्यों है कि टीके को केंद्र खरीदे तो डेढ़ सौ रुपए और राज्य खरीदे तो 400 रुपए। वैक्सीन आपातकालीन है और ये मुफ्त नहीं तो कम से कम सभी को एक ही दाम पर मिलनी चाहिए।

    ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि वो लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि कि ऐसे दिन फिर लौटें, जब लोगों को अपने घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़े। उन्होंने कहा कि लोग खुद ही मास्क पहनने और सामाजिक दूरी कायम रखने जैसी कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें।

    ममता ने चिट्ठी भी लिखी

    ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र सरकार की नई टीकाकरण नीति को लेकर चिट्ठी भी लिखी है। पत्र में उन्होंने नई नीति को जिम्मेदारियों से बचने का खोखला और दिखावा करार दिया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने कहा है कि वैक्सीन निर्माता मासिक उत्पादन की 50 फीसदी आपूर्ति केंद्र को करेंगे तथा बाकी 50 फीसदी वैक्सीन की आपूर्ति वह राज्यों और खुले बाजार में कर सकेंगे। इसके बाद सीरम इंस्टीट्यूट ने वैक्सीन के दामों का ऐलान कर दिया है। सीरम ने कहा है कि राज्यों को वैक्सीन की एक खुराक 400 रुपए में दी जाएगी। केंद्र को सीरम वैक्सीन की एक खुराक 50 रुपए में दे रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+