'ये वही ममता बनर्जी हैं, जिन्होंने यूपी और बिहार में...', TMC के सपोर्ट पर कांग्रेस का पलटवार

Karnataka election result: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी ने कभी ये बयान क्यों नहीं दिया कि कर्नाटक में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को वोट दें।

congress

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद देश की राजनीति में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अभी तक बिहार के सीएम नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मिलकर तीसरा मोर्चा खड़ा करने की तैयारी में जुटी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वो कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार हैं, बशर्ते वो बंगाल में टीएमसी के खिलाफ ना लड़े। अब ममता बनर्जी के इस बयान पर कांग्रेस ने भी रिएक्शन दिया है।

पार्टी के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर कहा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में निश्चित तौर पर चुनाव मैदान में उतरेगी और हमारी पार्टी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि टीएमसी उन्हें लेकर क्या सोचती है। कांग्रेस को जहां-जहां लगेगा, वो चुनाव लड़ेगी

आपको बता दें कि सोमवार को ममता बनर्जी ने कहा था कि देश के जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस मजबूत है, वहां टीएमसी उनका समर्थन करेगी, लेकिन कांग्रेस को भी इसके बदले में पश्चिम बंगाल में टीएमसी के खिलाफ चुनाव में नहीं उतरना चाहिए।

'ममता को मालूम है, कांग्रेस के बिना वो कुछ नहीं'
अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा, 'कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद ममता बनर्जी को भी लगने लगा है कि बिना कांग्रेस के समर्थन के वो देश की राजनीति में कुछ नहीं कर पाएंगी। ममता बनर्जी को एहसास हो गया है कि बिना कांग्रेस के उनका अस्तित्व भी नहीं बचेगा। कर्नाटक के नतीजों से पहले क्या आपने ममता बनर्जी को कभी ये कहते हुए सुना कि भाजपा को हराना है तो कांग्रेस को वोट दीजिए?'

कर्नाटक क्यों नहीं गईं ममता बनर्जी: अधीर रंजन
अधीर रंजन यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, 'ये वही ममता बनर्जी हैं, जिन्होंने यूपी और बिहार जाकर उन दलों का समर्थन किया था, जो भाजपा के खिलाफ लड़ रहीं थी। लेकिन, मैं पूछना चाहता हूं कि वो कांग्रेस का समर्थन करने के लिए कर्नाटक क्यों नहीं गईं? यहां तक कि कर्नाटक चुनाव नतीजों पर किए ट्वीट में उन्होंने राहुल गांधी का नाम तक नहीं लिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+