बंगाल सीएम ममता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस नेता बागची को किया गया अरेस्‍ट

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता बागची पर एक टीवी के टॉक शो में अपमानजनक टिप्‍पणी करने का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद कोलकाता पुलिस ने शनिवार को तड़के बागची को अरेस्‍ट कर लिया है।

 Congress leader Bagchi

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर अपनाजनक टिप्‍पणी करना कांग्रेस नेता कौस्‍तव बागची को महंगा पड़ा है। सीएम ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के आरोप में कांग्रेस नेता को अरेस्‍ट कर लिया गय है। इस गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी नेताओं ने उनकी रिहाई के लिए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है और कांग्रेस नेता को बागची को जल्‍द रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

टीवी शो में ममता बनर्जी पर की थी अपमानजनक टिप्‍पणी

बता दें कांग्रेस नेता बागची ने ममता बनर्जी के खिलाफ टीवी के एक टॉकशो में अपमानजनक टिप्‍पणी की थी। जकोलकाता के बर्टोला पुलिस स्टेशन में कांग्रेस नेता के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली। कांग्रेस नेता बागची जो लंबे समय से ममता सरकार की खिलाफत करते रहे हैं जिसके बाद कांग्रेस बागची को पुलिस ने अरेस्‍ट किया है।

शनिवार की भोर में 4 बजे पुलिस ने घर से किया अरेस्‍ट

बुरटोला थाने से पुलिस की एक टीम तड़के करीब तीन बजे बैरकपुर स्थित कांग्रेस नेता बागची के आवास पर पहुंची। घंटों पूछताछ के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कांग्रेस प्रवक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

लोरई छलबे.. कौस्तव बागची झुकेगा नहीं..

शनिवार सुबह करीब 4 बजे बागची ने फेसबुक पर पोस्‍ट लिख कर जानकारी दी कि आखिरकार मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस स्टेशन ले जाने से पहले, बागची ने फेसबुक पर कहा, "जेल के ताले टूटेंगे, हम बहुत ही जल्दी चटेंगे.. लोरई छलबे.. कौस्तव बागची झुकेगा नहीं..।

कांग्रेस नेता पर लगाई है ये धाराएंं

कोलकाता पुलिस ने कांग्रेस नेता बागची के खिलाफ धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 505 (किसी भी व्यक्ति को अपराध करने के लिए प्रेरित करने या प्रेरित करने की संभावना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। राज्य या सार्वजनिक शांति के खिलाफ), 509 (शब्द, इशारा या एक महिला की विनम्रता का अपमान करने का इरादा), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और 153 (दंगा करने के इरादे से जानबूझकर उकसाना) भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) ) बागची के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेसियों ने बागची की तत्‍काल रिहाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

बागची के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बर्टोला पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सुमन रॉय चौधरी ने मीडिया से बात कर‍ते हुए कहा मैं कौस्तव बागची को आधी रात को गिरफ्तार करने के लिए कोलकाता पुलिस की कड़ी निंदा करता हूं। ममता सरकार किसी की बोलने की आजादी नहीं छीन सकती। सरकार को कौस्तव बागची को तुरंत रिहा कर देना चाहिए।

कांग्रेस ने ममता सरकार पर बदले की राजनीति करने का लगाया आरोप

कांग्रेस के प्रवक्ता सुमन रॉय चौधरी ने कहा जैसा कि टीएमसी को मुर्शिदाबाद के सागरदिघी निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा, वे बदले की भावना के साथ ऐसा करके बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं। इस राज्य में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+