'कोई जनसभा नहीं, बंगाल के अस्तित्व की रक्षा के लिए...,अखिलेश भी आएंगे', TMC की रैली पर सीएम ममता
कोलकाता में एक बार फिर से आईएनडीआईए गठबंधन के दिग्गज नेता जुट रहे हैं। टीएमसी सुप्रीम वो पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी रविवार को एक साथ मंच साझा करेंगी। दोनों नेता बंगला के धर्मतला में होने वाली टीएमसी की एक जनसभा में शामिल होंगी। इस बीच सीएम ममता ने रैली में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने धर्मतला रैली को जनसभा का नाम देने से इनकार करते हुए पश्चिम बंगाल की अस्तित्व की रक्षा के लिए अहम बताया।
चुनाव को बाद पहला मौका था जब उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की शादी में आईएनडीआई गठबंधन के दलों के नेता सदन या फिर सदन के बाहर के अलाव कहीं दूसरी जगह एकत्र हुए थे। अब बंगाल में एक बार फिर सपा और टीएमसी के दिग्गज नेता मंच साझा करने जा रहे हैं।

इसको लेकर एक पोस्ट में टीएमसी के नेता कुणाल घोष ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव कोलकात के धर्मतला में होने वाली टीएमसी की रैली का हिस्सा होंगे। ये रैली शहीद दिवस के मौके पर आयोजित की जा रही है। ममता बनर्जी 21 जुलाई 1993 में एक प्रदर्शन के दौरान मारे गए अपने कार्यकर्ताओं की याद में शहीद दिवस मनाती हैं।
वहीं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने रैली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, "मैं कल इस (रैली) में आने वालों से अनुरोध करती हूं कि वे मन की शांति के साथ आएं... मैंने पुलिस से भी विशेष ध्यान रखने को कहा है... अगर कल मौसम ठीक है, अखिलेश यादव यहां आएंगे, मैंने उन्हें आमंत्रित किया है... बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित किया गया है, यह कोई राजनीतिक बैठक नहीं है, यह बंगाल, देश और मां बंगाल के अस्तित्व की रक्षा के लिए बैठक है।"












Click it and Unblock the Notifications