बंगाल सरकार का ट्रेनी डॉक्टर्स के साथ वार्ता का दूसरा प्रयास भी विफल, वापस लौटे चिकित्सक
पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर बंगाल के चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वे अपनी मांग पर पूरी होने जिद पर अड़े हैं। हालांकि कि विरोध में शामिल ट्रेनी चिकित्सक सरकार के वार्ता के प्रस्ताव पर सीएम आवास पहुंचे हैं, लेकिन वे चर्चा के दौरान पारदर्शिता लाने की मांग की कर रहे हैं। हालांकि सीएम ममता ने उनसे आग्रह किया है कि मामला न्यायालच में हैं, ऐसे में नियमों की अनदेखी नहीं की जा सकती।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर विरोध के बीच एक बार फिर ट्रेनी डॉक्टर्स को निराशा हाथ लगी। सरकार से वार्ता के आमंत्रण के बाद अपनी जिद पर अड़े डॉक्टर्स के सामने सीएम ममता बनर्जी ने कानून का हवाला देते हुए अपनी मजबूरी सामने रखी तो डॉक्टर्स बिना चर्चा के वापस लौटने लगे। हालांकि वे बारिश में सीएम के वार्ता के लिए प्रतीक्षा करते वक्त बारिश में भीगते भी रहे। लेकिन जब सीएम आवास से बाहर आईं तो उन्होंने कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग की अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि मामला अदालत में है।

जूनियर डॉक्टर्स के साथ वार्ता विफल होने के बाद सीएम आवास ने बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत समेत अन्य अधिकारी मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकल गए। वहीं दूसरी ओर ट्रेनी चिकित्सक मांगे पूरी ना होने तक जिद पर अड़ा है।
किस वजह से वार्ता विफल?
बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट की हिदायद के बाद भी जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म नहीं की। इस बीच बीते दो दिनों से पश्चिम बंगाल सरकार इन डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुला रही है। चिकित्सकों के साथ वर्ता करने के लिए खुद सीएम ममता बनर्जी बातचीत शनिवार को इंतजार कर रही थीं, लेकिन डॉक्टर्स ने वार्ता के लिए आवश्यक शर्त निर्धारित की जिद पर अड़े रहे। जब सीएम आवास से बाहर आईं तो उन्होंने वार्ता के लिए डॉक्टर्स को अंदर बुलाया, लेकिन चिकित्सक भी वार्ता के लाइव स्टीम की मांग पर अड़े रहे।अंत में सीएम ने कहा कि मामला अदालत में है ऐसे में लाइव स्ट्रीम की अनुमति नहीं दी जा सकती।












Click it and Unblock the Notifications