इमरजेंसी लैंडिंग: CM Mamata Banerjee SSKM अस्पताल से डिस्चार्ज, घुटने में चोट के कारण व्हील चेयर पर गईं घर
CM Mamata Banerjee के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग होने की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली से लौट रही थीं। चॉपर बागडोगरा जाने से पहले उतारना पड़ा।
रैली के बाद ममता बागडोगरा लौट रही थीं
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता राजीब बनर्जी ने बताया कि मुख्यमंत्री जलपाईगुड़ी में रैली के बाद बागडोगरा लौट रही थीं। विजिबिलिटी घटने के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

अस्पताल ने जारी किया बयान
सिलीगुड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद SSKM लाईं गईं ममता बनर्जी की सेहत के बारे में एसएसकेएम के निदेशक डॉ. मणिमोय बंद्योपाध्याय ने बताया कि आपातकालीन लैंडिंग के कारण सीएम को कुछ चोटें आई हैं।
घुटने और कूल्हे में लगी चोट
सीनियर डॉक्टरों की टीम मुख्यमंत्री की स्थिति पर नजर रख रही है। एमआरआई सहित बाकी जरूरी जांच में बाएं घुटने के जोड़ में लिगामेंट इंजरी का पता लगा है। साथ ही बाएं कूल्हे के जोड़ में भी लिगामेंट की इंजरी हुई है।
घर पर इलाज कराएंगी मुख्यमंत्री
निदेशक डॉ. मणिमोय बंद्योपाध्याय ने बताया कि सीएम को लगी चोटों का संबंधित उपचार शुरू हो चुका है। उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई, लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि वह घर पर ही इलाज जारी रखेंगी।
चलने में परेशानी, व्हील चेयर पर आईं ममता
अस्पताल में डॉक्टरों के परामर्श, जरूरी जांच और इलाज के बाद मुख्यमंत्री को रात करीब 8 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। ममता बनर्जी को व्हील चेयर पर देखा गया। घुटने और कूल्हे में लगी चोट के कारण उन्हें चलने में परेशानी हो रही है।
इमरजेंसी लैंडिंग सालुगाड़ा आर्मी एयरबेस पर हुई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तरी बंगाल में अचानक बिगड़े मौसम के कारण मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को आपात स्थिति में लैंड कराना पड़ा। खबरों के अनुसार जलपाईगुड़ी से उड़ान भरने के बाद सालुगाड़ा आर्मी एयरबेस पर मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
SSKM अस्पताल लाया गया
ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर को सेवोके एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग के बाद कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल के कर्मचारी उनकी सहायता करते दिखे।
CM ममता के पीठ और घुटने में चोट
इससे पहले सीएम बनर्जी ने जलपाईगुड़ी के क्रिन्ति में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के में भी सूत्रों ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद झटके के दौरान ममता की पीठ और घुटने में चोट आई है।
मुख्यमंत्री पर आंच नहीं?
इससे पहले दोपहर ढाई-तीन बजे आई शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था खराब मौसम के कारण उनके चॉपर को उतारना पड़ा लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर लगातार रैलियां हो रही हैं।
हेलिगो चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड
सीएम ममता के हेलिकॉप्टर के बारे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री माल बाजार से बागडोगरा जाने के लिए हेलिगो चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के EC-145 हेलिकॉप्टर में सवार थीं।"
एहतियाती लैंडिंग थी
डीजीसीए के अनुसार, बागडोगरा में भारी बारिश और निचले बादलों के कारण उन्हें सेवोक रोड (सेना हेलिकॉप्टर बेस) की ओर मोड़ दिया गया। सेवोक रोड पर जमीन पर सब कुछ ठीक है। हेलिकॉप्टर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहा है। यह एहतियाती लैंडिंग थी।"
आपात लैंडिंग के बाद CM सड़क मार्ग से रवाना?
इससे पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया, मंगलवार दोपहर करीब दो-ढाई बजे हुई इमरजेंसी लैंडिंग के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क मार्ग से आगे की यात्रा (बागडोगरा) की तरफ रवाना हुईं।

चुनावी हिंसा के कारण चिंताजनक हालात
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में सियासी सरगर्मियों के बीच इलेक्शन से पहले होने वाली हिंसा भी चिंताजनक तस्वीरें पेश कर रही है। कोलकाता हाईकोर्ट भी इस मामले में संज्ञान ले चुका है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications