राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर TMC मंत्री के विवादित बयान पर CM ममता ने मांगी माफी
Mamta Banerjee, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर राज्य के मंत्री अखिल गिरी द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से तृणमूल कांग्रेस ने माफी मांगी है। ममता बनर्जी ने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणी करना उनकी पार्टी की संस्कृति में नहीं है। विधायक को उनकी टिप्पणियों के लिए आगाह किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर तृणमूल मंत्री अखिल गिरि की अभद्र टिप्पणी की थी। इसके विरोध में पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायकों ने राजभवन तक मार्च किया था। पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि का राष्ट्रपति के लुक पर टिप्पणी करने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजाक उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ था।
वीडियो में गिरी ने कहा था कि, उन्होंने (भाजपा) कहा कि मैं सुंदर नहीं हूं। हम किसी को उसकी शक्ल से नहीं आंकते। हम (भारत के) राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? हालांकि गिरी के इस बयान के बाद जब विवाद पैदा हो गया तो उन्होंने अपनी बयान को लेकर माफी मांगी।
बनर्जी ने कहा, "हम सभी राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं। वह एक अत्यधिक सम्मानित महिला हैं। अखिल गिरि को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। हम इसकी निंदा करते हैं। पार्टी ने उन्हें आगाह किया है। हम इस राय का समर्थन नहीं करते हैं। यह उन्हें बता दिया गया है और उन्हें इस पर आगे कुछ नहीं कहना चाहिए। अखिल ने अन्याय किया है।
उन्होंने कहा कि बोलना एक कला है। मैं कभी-कभी 'किंभुतकीमाकर' शब्द का प्रयोग करती हूं, अंग्रेज़ी में इसका अर्थ अजीब होता है। शब्दकोश में यह एक शब्द है। मैंने डिक्शनरी के बाहर किसी शब्द का प्रयोग नहीं किया है। अगर मैं कभी भी कोई बुरा शब्द बोलती हूं, तो मैं उसे तुरंत वापस ले लेती हूं और निश्चित रूप से हमारे पास वह अधिकार है।












Click it and Unblock the Notifications