शास्त्रीय संगीत के महारथी विजय कुमार किचलू का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विजय किचलू का शुक्रवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। करीब 15 दिनों से विजय कुमार का कोलकाता के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

classical singer vijay kichlu

Singer Vijay Kichlu dies: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विजय किचलू का शुक्रवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही किचलू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कोलकाता के वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की ओर जारी बयान में ये जानकारी दी गई है।

93 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें लंबे समय से सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. यहां विजय कुमार का करीब 15 दिनों तक चले इलाज के बाद शुक्रवार शाम लगभग 6.30 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया दुख
विजय कुमार के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने किचलू के परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस क्षति को अपूरणीय बताया। विजय कुमार के निधन पर तमाम दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है। पश्चिम बंगाल के प्रख्यात शास्त्रीय संगीतकारों ने किचलू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें पांच दशकों से कलाकारों की पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक करने वाले संगीत का महारथी बताया।


प्रख्यात सरोद वादक पंडित तेजेंद्र नारायण मजूमदार ने कहा कि किचलू ने पंडित अजॉय चक्रवर्ती, उनकी बेटी पंडित कौशिकी चक्रवर्ती, उस्ताद राशिद खान जैसे गायकों को संगीत अनुसंधान अकादमी (एसआरए) के माध्यम से पेश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें-भिवानी हत्याकांड: हरियाणा का टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार, बजरंग दल के मोनू मानेसर का है करीबी

पद्मश्री से हो चुके हैं सम्मानित
दरअसल, किचलू ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ध्रुपद और ख्याल दोनों विधाओं का अध्ययन किया था और उन्हें नए कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता था। वह कोलकाता में ITC संगीत अनुसंधान अकादमी के संस्थापक भी थे और 25 वर्षों तक इसका नेतृत्व किया। उन्हें कला-संगीत श्रेणी में 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+