'हिंसा में हमारी पार्टी का हाथ नहीं', पंचायत चुनाव के नामांकन में हुई झड़पों पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में टीएमसी और आईएसएफ के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुईं। झड़प के दौरान इलाके में बम भी फेंके गए। वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हमने ट्रैक रिकॉर्ड करके टिकट दिया, हिंसा करने वाले टीएमसी के नहीं हैं।
इलाके में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। बता दें कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है।

भांगर में इससे पहले 14 जून को भी टीएमसी और आईएसएफ के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में कई कारों में तोड़फोड़ की गई। साथ ही बमबाजी और गोलीबारी हुई। बताया गया कि नामांकन जमा करने को लेकर ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष और विधायक गुट में मारपीट हुई।
वहीं, इस मामले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि इस्लामपुर और अन्य जगहों पर हुए मुद्दों में हमारी पार्टी का कोई हाथ नहीं था। हमने ऐसा करने वाले लोगों को टिकट नहीं दिया। उन्होंने टिकट की मांग की थी, लेकिन उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए हमने उन्हें एक भी टिकट नहीं दिया। साथ ही हमने पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications