I-Core chit fund: टीएमसी मंत्री पार्था चटर्जी से पूछताछ के लिए उनके दफ्तर पहुंची सीबीआई

कोलकाता, 13 ,सितंबर: सीबीआई की एक टीम टीएमसी के मंत्री पार्था चटर्जी से पूछताछ के लिए आज कोलकाता में उनके दफ्तर पहुंची है। उनसे यह पूछताछ आई-कोर चिटफंड घोटाले में होनी है। इससे पहले चटर्जी ने सीबीआई को लिखा था कि वह आज इस केस में एजेंसी के सामने जांच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। उन्होंने सीबीआई से कहा था कि वह चुनाव से संबंधित बैठकों में व्यस्त हैं और वरिष्ठ नागरिक होने के चलते उन्होंने एजेंसी से गुजारिश की थी कि महामारी के मद्देनजर वह उनके दफ्तर में ही उनसे पूछताछ करे।

CBI reaches TMC Minister Partha Chatterjee’s office in Kolkata to question him in I-Core chit fund scam

पूछताछ के लिए दो बार दिया गया है नोटिस
इससे पहले सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने भविष्य की कार्यवाइयों के संबंध में एक बैठक की थी, इसमें यह तय होना था कि पूछताछ के लिए एजेंसी के अधिकारी उनके घर जाएं या वो उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने को लेकर कोई और तारीख दें। आई-कोर चिटफंड घोटाले के संबंध में जांच को लेकर उन्हें 8 सितंबर को ही एक नोटिस दिया गया था। उनसे आज कोलकाता में सीबीआई दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया था। चटर्जी को इस मामले में यह दूसरा नोटिस दिया गया था। इससे पहले जब उन्हें बंगाल चुनाव से पहले बुलाया गया था, तब भी उन्होंने कहा था कि वह प्रचार अभियान में व्यस्त हैं।

इस घोटाले में कई बार उछला है ममता के मंत्री का नाम
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एजेंसी को एक वीडियो क्लिप मिला है, जिसमें चटर्जी आई-कोर प्रमुख अनुकुल मैती के साथ एक कार्यक्रम में मंच पर मौजूद हैं और आई-कोर के पक्ष में बोलते हुए सुने जा रहे हैं। सीबीआई के अधिकारी के मुताबिक, 'वीडियो क्लिप की तारीख उस समय की है, जब आई-कोर के खिलाफ कई शिकायतें आ चुकी थीं और इसलिए यह जानना दिलचस्प है कि राज्य के एक मंत्री चटर्जी उस कार्यक्रम में क्यों गए और आई-कोर के पक्ष में क्यों बोला, जिससे लोग प्रभावित हो सकते थे। सिर्फ यही नहीं, पूछताछ के दौरान कई बार चटर्जी का नाम सामने आया है और हम उसके बारे में सीधे प्रदेश के मंत्री से जानना चाहते हैं।'

ममता लगा रही हैं भाजपा सरकार पर एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप

गौरतलब है प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2014 में आई-कोर ग्रुप के खिलाफ सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। पिछले साल इस मामले में आई-कोर ग्रुप के डायरेक्टर अनुकुल मैती और उसकी पत्नी कनिका को गिरफ्तार किया गया था। पार्था चटर्जी ममता बनर्जी सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्री हैं। पिछले सोमवार को ही ईडी ने सीएम बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में 9 घंटे तक दिल्ली दफ्तर में पूछताछ की थी। इसको लेकर बुधवार को ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास भी निकाली थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा बंगाल चुनाव की हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतक वजहों से इस्तेमाल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+