पश्चिम बंगाल: चुनाव बाद हिंसा को लेकर एक्शन में सीबीआई, दर्ज की 9 एफआईआर

कोलकाता, 26 अगस्त: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में व‍िधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों में नौ एफआईआर दर्ज की हैं। इसके सााथ ही सीबीआई ने पीड़तों और उनके करीबियों के बयान भी दर्ज करना शुरू कर दिया है। सीबीआई कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों की जांच कर रही है।

 CBI

Recommended Video

      West Bengal Violence Case: CBI ने दर्ज किए 9 मामले, जानिए अब क्या होगा? | वनइंडिया हिंदी

      सीबीआई नौ एफआईआर दर्ज कर चुकी हैं, वहीं कुछ और मामले जल्दी ही दर्ज किए जान सकते हैं। इसके अलावा सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के उन हिस्सों में अपनी टीमें भेजी हैं, जहां से हिंसा की शिकायतें मिली थीं। ताकि पीड़ितों के बयानों को दर्ज किया जा सके। इसके लिए सीबीआई ने राज्य को चार हिस्सों में बांटा है और जांच के लिए विशेष टीमें बनाई हैं।

      कलकत्ता हाईकोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच ने हाल ही राज्य के विधानसभा चुनावों के बाद कथित तौर पर हिंसा, दुष्कर्म और हत्या के मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी थी। इसके अलावा हाई कोर्ट ने इससे जुड़े अन्य मामलों की जांच के लिए कोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित करने का भी आदेश दिया है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग वाली कई जनहित याचिकाओं पर ये फैसला सुनाया था। इसके अलावा कोर्ट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) अध्यक्ष को चुनाव के बाद की हिंसा के दौरान मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने को भी कहा है। पैनल ने अपनी रिपोर्ट में टीएमसी सरकार को दोषी ठहराते हुए चुनाव बाद हिंसा की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी।

      बता दें कि इस साल 2 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने और टीएमसी को पूर्ण बहुमत से जीतने के बाद हिंसा की कुछ खबरें आई थीं। बीजेपी का आरोप है कि ममता सरकार ने जानबूझकर ये हिंसा करवाई, जिसमें विपक्ष को निशाना बनाया गया और आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+