किसान आंदोलन की रणनीति को लेकर ममता 'दीदी' से मिले राकेश टिकैत, सीएम ने किया साथ निभाने का वादा
कोलकाता, जून 09: बंगाल में विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी के विरुद्ध और तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करने वाले भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत बुधवार को कोलकाता पहुंचे, जहां सचिवालय में उन्होंने कृषि और स्थानीय किसानों से जुड़े मुद्दों सहित किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की।
Recommended Video

ममता बनर्जी से मुलाकात को लेकर टिकैत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह किसान आंदोलन का समर्थन करना जारी रखेंगी। अपनी बात को पूरी करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन का समर्थन करने के इस आश्वासन के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। पश्चिम बंगाल को आदर्श राज्य के रूप में काम करना चाहिए और किसानों को अधिक लाभ दिया जाना चाहिए।
वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने देश सरकार पर इस दौरान जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि देश में उद्योगों को नुकसान हो रहा है और दवाओं पर जीएसटी लगाया जा रहा है। कोरोना काल के इस भीषण दौर में पिछले 7 महीनों से केंद्र सरकार ने किसानों से बात करने की जहमत नहीं उठाई। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं। वहीं उन्होंने कहा कि वह विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को किसानों के हितों का समर्थन करने के लिए पत्र लिखेंगी।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से बनाए तीनों कृषि कानून के विरोध में किसानों का धरना पिछले 6 महीने से चल रहा है। हालांकि आंदोलन को फिर से मजबूती देने के लिए किसान संगठन अपनी रणनीति बना रहे हैं। वहीं बंगाल चुनाव के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने ममता बनर्जी के समर्थन में प्रचार किया था। यहां तक की खुद ममता बनर्जी ने भी किसानों की ्मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था।












Click it and Unblock the Notifications