संबित पात्रा ने ममता बनर्जी की चोट पर कसा तंज, Video शेयर कर बोले- 'बेचारा पैर वो...कितने दर्द में है'

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पर विधानसभा चुनाव का रंग चढ़ा हुआ है, दो चरणों के मतदान पूरे होने के बाद अब तीसरे चरण की वोटिंग की तैयारी चल रही है। बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी चुनाव के मद्देनजर पैर में चोट के बावजूद धड़ाधड़ रैलियां कर रही हैं। अपने भाषण में ममता बनर्जी बीजेपी पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं छोड़तीं। उधर भाजपा नेता भी मंच से टीएमसी प्रमुख पर निशाना साधने के पीछे नहीं हटते। इसी क्रम में अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने वीडियो शेयर पर सीएम ममता के चोट पर तंज कसा है।

BJP spokesperson Sambit Patra shared CM Mamata Banerjee video

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें सीएम ममता बनर्जी को अपना पैर बार-बार हिला रही हैं। यह वीडियो उन्हीं के सामने बैठे किसी शख्स ने रिकॉर्ड किया है। इस क्लिप को ट्विटर पर शेयर करते हुए संबित पात्रा ने कैप्शन में लिखा, 'बेचारा पैर ...हिल हिल के बता रहा है ..वो कितने दर्द में है'। बीजेपी नेता का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, खबर लिखे जाने तक इसे 87 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ममता बनर्जी का यह वीडियो उस समय का है जब वह नंदीग्राम में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची थी। इसी दौरान आराम करने के लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं संग बैठी ममता का किसी ने वीडियो कैमरे में कैद कर लिया। वीडियों में ममता बनर्जी कर्यकर्ताओं से बात करते हुए अपना चोटिल पैर हिलाती दिखाई दे रही हैं। पैर में बैंडेज भी बंधा हुआ है। बता दें कि ममता बनर्जी को यह चोट नंदीग्राम में लगी थी, जिसके बाद काफी सियासी ड्रामा भी देखने को मिला था। सीएम ममता ने इसे हमला करार देते हुए साजिश बताया था तो वहीं बीजेपी-कांग्रेस ने चोट को टीएमसी प्रमुख का सियासी पाखंड बताया था।

यह भी पढ़ें: अमित शाह का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा-कल का दृश्य बताता है कि दीदी नंदीग्राम से हार रही हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+