'बिरयानी खाने से कम हो रही मर्दों की यौन शक्ति..', TMC नेता ने बंद कराई दुकानें
Biryani, देश ही पूरी दुनिया बिरयानी की दीवानी है। भारत में बिरयानी को लेकर लोगों में इस कदर का क्रेज है कि, पिछले कुछ सालों से बिरयानी ऑनलाइन मंगाई जाने वाली डिश में पहले नंबर है। अब बिरयानी को लेकर टीएमसी ने एक बेहद ही अजब-गजब बयान दिया है। तृणमूल कांग्रेस के नेता रवींद्र नाथ घोष ने बंगाल के कूचबिहार में दो स्थानीय बिरयानी की दुकानों को बंद करा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिरयानी में डाले जाने वाले मसालों के कारण पुरुषों में यौन शक्ति कम हो गई है।

'बिरयानी ने घटा दी 'सेक्सुअल' पॉवर'
कूचबिहार म्यूनिसिपैलिटी के अध्यक्ष और तृणमूल नेता रबिंद्रनाथ घोष ने कहा कि कई लोगों द्वारा आरोप लगाया गया है कि पिछले कई दिनों से इलाके के लोगों की शिकायत आ रही थी कि ये दुकानों में बिरयानी बनाने में न जाने किन मसालों को इस्तेमाल हो रहा है। जिससे मर्दों की मर्दाना शक्ति को नुकसान पहुंच रहा है। टीएमसी नेता ने इसे लेकर एक अभियान चलाया था। जिसके चलते कई दुकानों को बंद किया गया है।

टीएमसी नेता ने लगाए नए आरोप
रबिंद्रनाथ ने कहा कि, यह दुकान ही नहीं कई अन्य लोग भी हैं, जो सड़कों पर अतिक्रमण कर रही थीं। वे सड़कों के किनारे खाना बनाते हैं। मुझे नहीं पता कि वे कहां से आते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के हो सकते हैं। ये दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं और हर तरह की असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहती हैं। लोग यहां शराब पीते हैं और पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं।

टीएमसी नेता ने यूपी-बिहार से आए लोगों को लिया निशाने पर
टीएमसी नेता ने कहा कि उनके पास कोई व्यापार लाइसेंस नहीं है और वे कुछ समय के लिए ही व्यापार करते हैं। ये लोग कौन हैं और कहां से आते हैं। इसका पता लगाने के लिए हमने पुलिस को भी सूचना दी है। 'कोलकाता बिरयानी शॉप'को पप्पू खान नाम का एक शख्स चला रहा था लोगों के मुताबिक पप्पू खान ने पूजा से ठीक पहले अपनी दुकान खोली थी। जिसके बाद उसकी दुकान पर जमकर बिक्री हो रही थी।

दुकानदार बिरयानी में कुछ हानिकारक चीज मिला रहे हैं: घोष
टीएमसी ने दावा किया कि, लोगों ने'कोलकाता बिरयानी शॉप' के खिलाफ आरोप था कि वे कुछ ऐसे अवयवों का उपयोग कर रही है, जो पुरुषों की यौन इच्छा के लिए हानिकारक हैं। हालांकि दुकान के मालिक की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं इस पूरे मामले पर नगर पालिका के सूत्रों ने कहा कि बेदखली अभियान नगरपालिका क्षेत्र की सफाई प्रक्रिया का एक हिस्सा था।












Click it and Unblock the Notifications