भवानीपुर उपचुनाव : ममता के खिलाफ कल नामांकन भरेंगी प्रियंका टिबरेवाल, कहा- दीदी छीन रही हैं अधिकार
भवानीपुर उपचुनाव : ममता के खिलाफ कल नामांकन भरेंगी प्रियंका टिबरेवाल, कहा- दीदी छीन रही हैं अधिकार
कोलकाता, 12 सितंबर: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर चुनाव को लेकर टीएमसी और बीजेपी दोनों ने प्रचार तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव के लिए पहले ही अपना नामांकन भर चुकी हैं। ममता बनर्जी के खिलाफ इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल हैं। भवानीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि वह अपना नामंकम सोमवार (13 सितंबर) को करेंगी। प्रियंका टिबरेवाल ने कहा, मैं कल अपना नामांकन दाखिल करूंगी। पश्चिम बंगाल के लोगों को जीने का अधिकार है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस उनसे यह अधिकार छीन रही है। मैं बंगाल के लोगों के लिए लड़ रही हूं।''
Recommended Video

बीजेपी उपचुनाव की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने शनिवार को ये भी आरोप लगाया कि ये उपचुनाव पारदर्शिता के साथ नहीं कराए जाएंगे क्योंकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हिंसा का समर्थन करती है। शनिवार को प्रियंका टिबरेवाल कोलकाता के कालीघाट मंदिर गई थीं, जहां उन्होंने काली मां की पूजा की।
प्रियंका टिबरेवाल ने कहा, हमने एक बार ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराया है और अब दोबारा हम पूरी ताकत से उनसे लड़ेंगे। बंगाल के लोगों को जिंदा रहने का अधिकार है, लेकिन ये अधिकार टीएमसी छीन रही है। इनके पीछे ममता बनर्जी खड़ी हैं तो उनके खिलाफ मेरी लड़ाई है।
मंदिर से बाहर निकलते वक्त न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रियंका टिबरेवाल ने कहा, "मैं यहां देवी काली का आशीर्वाद लेने आई हूं, इसलिए मैं पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ न्याय कर सकती हूं, क्योंकि वे राज्य की हिंसा के बाद बहुत कुछ झेल चुके हैं।"
प्रियंका टिबरेवाल ने कहा, "मेरी लड़ाई सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ है क्योंकि उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ अन्याय किया है।" बाद में उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों से बाहर आने और वोट डालने की अपील की।
वहीं बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि नंदीग्राम से चुनाव लड़ते वक्त उन्होंने सोचा था कि वह जीत जाएंगी। लेकिन वह हार गईं। इसलिए राजनीति में कुछ भी हो सकता है। प्रियंका टिबरेवाल चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ लड़ रही हैं। वह इंसाफ के लिए खड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications