'बंगाल को वेस्ट बांग्लादेश नहीं बनने देंगे', BJP प्रदेश अध्यक्ष ने क्यों कहा, जानिए पूरा मामला?
West Bengal 2026 Elections BJP: बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सांप्रदायिकता और पहचान की बहस तेज़ हो गई है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के पदभार ग्रहण के बाद दिए गए बयानों ने राजनीतिक तापमान और भी बढ़ा दिया है। भट्टाचार्य ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर हमला बोलते हुए कहा है कि पार्टी ने "कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेक दिए हैं" और बंगाल में "चुपचाप जनसांख्यिकीय आक्रमण" को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने चेताया कि 2026 का विधानसभा चुनाव सिर्फ एक राजनीतिक लड़ाई नहीं होगी, बल्कि यह बंगाल और बंगाली हिंदुओं के अस्तित्व की जंग होगी। भट्टाचार्य का यह बयान न सिर्फ़ भाजपा की भविष्य की रणनीति का संकेत है, बल्कि राज्य की राजनीति में पहचान, संस्कृति और धार्मिक संतुलन को केंद्र में लाने की कोशिश भी है।

बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई
समिक भट्टाचार्य ने कहा कि, 'यह केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि यह पहचान, अस्तित्व और संस्कृति की रक्षा की लड़ाई है। बंगाली हिंदू एक गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो बंगाली हिंदुओं के अस्तित्व और बंगाल की रक्षा के लिए खड़ी है। हम बंगाल को इस्लामिक रिपब्लिक या वेस्ट बांग्लादेश बनने नहीं देंगे।
भट्टाचार्य, राज्यसभा सांसद हैं के साथ-साथ बंगाली 'भद्रलोक' समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति माने जाते हैं, ने हिंदुत्व से जुड़ी चिंताओं, सांस्कृतिक गर्व और ऐतिहासिक पीड़ा को भी अपनी बात में शामिल किया।
TMC ने वोटबैंक की राजनीति कर रही है
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, 'TMC ने वोटबैंक के लिए कट्टरपंथियों के सामने घुटने टेक दिए हैं। 1980 के दशक से ही हम जनसांख्यिकीय आक्रमण की चेतावनी दे रहे हैं। अगर अभी नहीं रोका गया तो बंगाली हिंदुओं का हश्र भी वही हो सकता है, जो बांग्लादेश में हुआ था।'
ये भी पढ़ें कौन हैं BJD नेता पिनाकी मिश्रा? जिससे TMC सांसद Mahua Moitra ने की शादी
मुस्लिम समुदाय से अपील
भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं है और राष्ट्रवादी और उदार मुसलमानों से आग्रह किया कि वे पार्टी के मिशन में शामिल हों और धार्मिक तुष्टीकरण और कट्टरवाद के खिलाफ खड़े हों। उन्होंने कहा कि, 'हम मुस्लिमों के खिलाफ नहीं हैं, हम उनके खिलाफ हैं जो पत्थर और तलवार उठाते हैं। हम चाहते हैं कि उनके बच्चों के हाथों में किताब और पेन हों। TMC ने मुसलमानों को सिर्फ वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया है। हालिया राजनीतिक हिंसा के 90% पीड़ित मुस्लिम हैं। अब मुस्लिम समुदाय को सोचना चाहिए कि उन्हें बदले में क्या मिला?'
ममता बनर्जी पर हमला
भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी पर राजनीतिक लाभ के लिए बंगाल की बहुलता से समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, वो मां काली से भगवान जगन्नाथ तक चली गई हैं, लेकिन उनका असली एजेंडा तुष्टीकरण की राजनीति है। हमें TMC से धर्मनिरपेक्षता या बंगाली संस्कृति के बारे में सीखने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें Bihar Chunav 2025: मतदाता सूची में 'साजिश'? TMC ने उठाया सवाल, NRC लाने का आरोप












Click it and Unblock the Notifications