Bihar Chunav 2025: मतदाता सूची में 'साजिश'? TMC ने उठाया सवाल, NRC लाने का आरोप
Bihar Voter List Revision: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले त्रिणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण की घोषणा को "पीछे के रास्ते NRC लागू करने की साजिश" करार दिया है। TMC नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि यह कदम बीजेपी की हार की आशंका और डर को दर्शाता है।
'BJP का आंतरिक सर्वे बंगाल में हार दिखा रहा है'
डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, "बीजेपी के एक आंतरिक सर्वे में पता चला है कि पश्चिम बंगाल में उन्हें 46 से 49 सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में वे हार के डर से चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके मतदाता सूची से छेड़छाड़ करना चाहते हैं। ये पूरी प्रक्रिया NRC को पिछले दरवाजे से लाने की कोशिश है।"

TMC नेता ने यह भी कहा कि INDIA गठबंधन इस मुद्दे को संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह उठाएगा। उन्होंने कहा, "हम संसद के शुरू होने का इंतजार नहीं करेंगे। यह मुद्दा बहुत अहम है और तुरंत कार्रवाई की जरूरत है।
CPI(M) ने भी जताई आपत्ति, आयोग को लिखा पत्र
इससे पहले शुक्रवार को सीपीआई (एम) ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी। पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य निलोत्पल बसु ने लिखा कि "चुनावी सूची की समीक्षा एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन आयोग जिस तरह से जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा खुद मतदाताओं पर डाल रहा है, वह चिंताजनक है।"
बिहार के बाद पांच राज्यों में होगी यही प्रक्रिया
चुनाव आयोग ने 24 जून को बिहार में यह विशेष प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया था। इसके तहत अवैध नामों को हटाने और सभी पात्र नागरिकों को वोटर लिस्ट में शामिल करने का लक्ष्य है। बिहार में आखिरी बार यह गहन पुनरीक्षण 2003 में हुआ था।
बिहार के बाद आयोग 2025 के अंत तक उन पांच राज्यों- असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह की पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू करेगा, जहां 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।












Click it and Unblock the Notifications