कौन हैं BJD नेता पिनाकी मिश्रा? जिससे TMC सांसद Mahua Moitra ने की शादी
Mahua Moitra Wedding: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह निजी समारोह 30 मई को जर्मनी में आयोजित हुआ, जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, कृष्णानगर से दो बार की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा और पुरी (ओडिशा) से चार बार सांसद रह चुके पिनाकी मिश्रा ने बेहद शांतिपूर्ण और पारंपरिक तरीके से विवाह किया।
तलाकशुदा हैं महुआ
उनकी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें महुआ मोइत्रा पारंपरिक परिधान और भारी सोने के गहनों में नजर आ रही हैं, जिससे यह साफ होता है कि शादी बेहद सादगी के साथ लेकिन रीति-रिवाजों के तहत हुई। महुआ मोइत्रा की यह दूसरी शादी है। इससे पहले वह डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रॉर्सन से विवाहित थीं, लेकिन यह विवाह तलाक पर खत्म हुआ।

Who is Pinaki Mishra? कौन हैं पिनाकी मिश्रा?
महुआ मोइत्रा के नए जीवनसाथी पिनाकी मिश्रा 4 बार पुरी लोकसभा सीट से नवीन पटनायक की पार्टी BJD से सांसद रह चुके हैं। 1959 में जन्मे मिश्रा ने अपना संसदीय सफर 1996 में शुरू किया, जब उन्होंने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ब्रज किशोर त्रिपाठी को हराकर लोकसभा चुनाव जीता था। पेशे से एक वरिष्ठ अधिवक्ता, पिनाकी मिश्रा सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे हैं और उनका कानूनी व राजनीतिक करियर लगभग तीन दशकों से अधिक लंबा रहा है।
ये भी पढ़ें Mahua moitra: कौन हैं महुआ मोइत्रा? क्या है कैश फॉर क्वेरी मामला जिसमें चली गई संसद की सदस्यता
महुआ मोइत्रा का केस लड़ चुके हैं पिनाकी मिश्रा
महुआ मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार और बेबाक नेता हैं वे अक्सर अपने तीखे संसदीय भाषणों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। अपने पहले ही कार्यकाल में वह 'कैश फॉर क्वेरी' मामले को लेकर चर्चा के केंद्र में आ गई थीं। इस आरोप के चलते उन्हें लोकसभा की एथिक्स कमेटी की सिफारिश पर सदन से निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि, विवादों के बावजूद महुआ मोइत्रा ने 2024 के आम चुनाव में जबरदस्त वापसी करते हुए एक बार फिर कृष्णा नगर सीट से जीत दर्ज की। इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि जिन पिनाकी मिश्रा से अब उन्होंने विवाह किया है, वही सुप्रीम कोर्ट में उनके वकील के तौर पर इस विवाद में उनका पक्ष रख रहे थे।
ये भी पढ़ें Mahua Moitra News: क्या फिर से जा सकती है महुआ मोइत्रा की सांसदी? काटने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर!












Click it and Unblock the Notifications