बंगाल चुनाव: पीएम मोदी की रैली में भाजपा समर्थकों ने खास टी-शर्ट क्यों पहनी, मतलब समझिए

हावड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को हावड़ा के उलुबेरिया में एक रैली करने पहुंचे तो वहां पर मौजूद भाजपा समर्थक और कार्यकर्ताओं ने एक खास संदेश वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। दरअसल, इस टी-शर्ट पर एक स्लोगन लिखा गया था, 'राग केनो दीदी'। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा की ये वही लाइन है, जो पीएम मोदी भी अपनी रैलियों में बार-बार दोहरा रहे हैं- 'राग केनो दीदी'। बता दें कि बांग्ला में इसका अर्थ है- 'आप नाराज क्यों हैं दीदी ?' दरअसल, टीएमसी सुप्रीमो जिस तरह से कई बार भाजपा नेताओं पर चुनावी रैलियों में बिफरी हैं, पार्टी ने उसी को हथियार बनाकर अब उनपर तंज कसना शुरू कर दिया है।

Bengal elections:PM Modi reached a rally in Howrahs Uluberia on Thursday, BJP workers were wearing a T-shirt with a special message

'आप नाराज क्यों हैं दीदी ?'
'राग केनो दीदी' वाली टी-शर्ट बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच जारी चुनावी घमासान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खूब लोकप्रिय हो रहा है। वैसे बंगाल चुनाव में एक और नारा खूब प्रचलित है। यह नारा है 'खेला होबे'। जिसकी शुरुआत खुद तृणमूल मुखिया ने की है, लेकिन अब बीजेपी वाले उनपर भी उसी से पलटवार कर रहे हैं। बंगाल में इसबार का चुनाव अबतक का सबसे भयंकर चुनावी संग्राम नजर जा रहा है, जिसमें बीजेपी और टीएमसी के नेता एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

Bengal elections:PM Modi reached a rally in Howrahs Uluberia on Thursday, BJP workers were wearing a T-shirt with a special message

हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर चुनाव खत्म
गुरुवार को वहां दूसरे चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है, जिसमें नंदीग्राम का हाई-प्रोफाइल चुनाव भी शामिल है। गुरुवार को पूरे दिन यहां दोनों तरफ से आरोपों-प्रत्यारोंपों का दौर जारी रहा। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके पुराने सहयोगी और बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के बीच में कांटे का टक्कर दिखाई पड़ा है। चुनाव के दिन पहले सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ और आरोप टीएमसी के लोगों पर लगे। बाद में पूरे दिन ममता चुनाव की निष्पक्षता को लेकर आरोपों की बौछार करती रहीं। उन्होंने चुनाव आयोग से लेकर गवर्नर तक से शिकायतें कीं। वैसे सुवेंदु अधिकारी तो शुरू से यहां पर खुद की जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन वोटिंग के बाद ममता ने भी विक्टरी साइन दिखाकर अपनी जीत के प्रति भरोसा जताया है। गुरुवार को राज्य में जिन 30 सीटों पर चुनाव हुए हैं, वो बांकुरा, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर और पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में हैं। इस फेज में 19 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 171 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य अब ईवीएम में कैद हो चुका है। कुल 8 चरणों की वोटिंग के बाद 2 मई को नतीजे सामने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+