Bengal Cylinder Blast: बंगाल में सिलेंडर विस्फोट, पटाखे बना रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 4 लापता
Bengal Cylinder Blast: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धोलाहाट इलाके में पटाखा सिलेंडर फटने से हुए जोरदार विस्फोट में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग अब भी लापता हैं।
घटना बानिक परिवार के घर में हुई, जो कई सालों से पटाखा बनाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर में कुल 11 लोग रहते थे, जिनमें से 7 की मौत हो चुकी है और 4 का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच
विस्फोट की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर विस्फोट की असली वजह क्या थी।
पटाखा निर्माण से जुड़ी घटनाएं क्यों हो रही हैं?
बंगाल में अवैध पटाखा निर्माण की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। इससे पहले भी कई जगहों पर गैरकानूनी पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट हो चुके हैं, जिनमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने कई बार गैरकानूनी पटाखा निर्माण पर रोक लगाने की कोशिश की है, लेकिन इस तरह के हादसे अभी भी हो रहे हैं।
यह हादसा फिर से सुरक्षा उपायों और गैरकानूनी पटाखा निर्माण पर सवाल खड़ा करता है। पुलिस और प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी होगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।












Click it and Unblock the Notifications