VIDEO: दार्जिलिंग में दिखा ममता का अनोखा अंदाज, मॉर्निग वॉक पर निकली 'दीदी' ने बनाए 'मोमो'
दार्जिलिंग, 31 मार्च: पीएम मोदी के 'चाय पे चर्चा' के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'मोमो विद ममता' ने लोगों का ध्यान खींचा है। ममता बनर्जी ने गुरुवार को दार्जिलिंग में मॉर्निंग वॉक पर जाते समय एक सड़क किनारे लगी स्टॉल के सामने खड़ी होकर पहले मोमोज बनाना सीखा और उन्होंने खुद से उसे बनाया। अब ममता बनर्जी का मोमो बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।

स्टॉल के सामने खड़ा होकर खुद बनाया ‘मोमोज’
दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल की पांच दिवसीय यात्रा पर दार्जिलिंग आई हुई हैं। ममता बनर्जी गुरुवार की सुबह दार्जिलिंग की सड़कों पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं और इस दौरान उन्होंने सड़क के किनारे लगे स्टॉल पर पड़ी, जहां मोमो बनाए जा रहे थे। ममता अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ स्टॉल पर पहुंच गईं और खुद मोमो बनाने लगीं। जिसका वीडियो सामने आया है। अपने दार्जलिंग दौरे के दौरान सीएम ममता बाजार में लोगों के साथ चहलकदमी करते हुए भी देखी गई हैं।
#WATCH पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में मॉर्निंग वॉक पर जाते समय एक सड़क किनारे लगी स्टॉल पर मोमो बनाया। pic.twitter.com/Ovg6DESGUw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2022
'मोमो विथ ममता' का दिखा असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'चाय पर चर्चा' के जवाब में इसे 'मोमो विथ ममता' के तौर पर भी देखा जा रहा है। ममता बनर्जी के समर्थकों ने इसे लेकर दीदी का काफी तारीफ की है। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) और भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने कहा कि गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन के चुनाव के लिए तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी।

महंगाई को लेकर बीजेपी पर बरसी ममता
इसी दौरान ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आपको दिल्ली का लड्डू नहीं दार्जिलिंग, कुर्सियांग, मिरिक का लड्डू चाहिए। महंगाई के मुद्दे पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बात क्या है...खाली तंग करो, जैसे लोग भूल जाएं कि गैस के दाम बढ़ गए हैं...कब से दार्जिलिंग के लिए थ्री टायर पंचायत की बात कर रही हूं....लेकिन चुपचाप बैठे (केंद्र सरकार) हैं... चुनाव में खुद को बोलेगा कि देश का रक्षक है....इसका उल्टा जो होता है...वही है।












Click it and Unblock the Notifications