कोलकाता रेप- मर्डर केस पर RJD चीफ लालू यादव ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का पूरे देश में विरोध हो रहा है। इस बीच आरजेडी को लेकर बीजेपी नेताओं की टिप्पणी की बाद लालू प्रसाद यादव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने मामले में मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं, उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना की लालू प्रसाद यादव ने निंदा की। उन्होंने कहा कि बंगाल में लेडी डॉक्टर के साथ जो हुआ वो बर्बरतापूर्ण था। लालू प्रसाद ने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "जो डॉक्टर हड़ताल पर हैं, उन्हें न्याय मिलना चाहिए. वहां ट्रेनी डॉक्टर के साथ जो हुआ वह बर्बरतापूर्ण था।"

दरअसल, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस जघन्य अपराध के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
इस बीच, बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने राजद नेता तेजस्वी यादव से पूछा है कि वो इस मामले पर चुप क्यों हैं। घटना पर चुप्पी साधने के लिए आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संविधान और दलितों के अधिकारों पर बड़े-बड़े भाषण देते हैं, लेकिन जब ऐसी घटनाएं घटती हैं, तो उनका कोई बयान सामने नहीं आता।
जनक राम ने एक बयान में कहा, "तेजस्वी यादव और लालू यादव को हर घटना के बारे में भाषण देने की आदत है, लेकिन जब ऐसी घटना बंगाल में घटती है, तो उनका बयान कहीं नजर नहीं आता। यह बेहद शर्मनाक है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।"












Click it and Unblock the Notifications