आसनसोल उपचुनाव: BJP-TMC समर्थकों के बीच झड़प, विधायक ने लगाया धांधली का आरोप
Asansol municipal by-election Clashes between TMC & BJP supporters
कोलकाता, 21 अगस्त: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हर चुनाव में यहां राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आम हो चुकी है। अब रविवार को आसनसोल नगर निगम चुनाव में भी कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हुई है।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे नगरपालिका उपचुनावों के बीच रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। आसनसोल नगरपालिका में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। ऐसे में भारी सुरक्षा के बीच मतदान किया जा रहा है। इस बीच वहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के भिड़ने की खबर सामने आई है, जिसका बीजेपी विधायक लक्ष्मण घोरुई ने टीएमसी पर आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications