पिता को रेस्टोरेंट ले गई बेटी, जमकर पिलाया शराब और जिंदा जला दिया, वजह जान सन्न रह जाएंगे आप
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आया है। यहां 22 साल की एक युवती अपने पिता को रेस्त्रां ले गई, वहां खिलाया औा शराब पिलाया। फिर नदी किनारे लाकर जिंदा जलाकर फरार हो गर्द। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय पियाली आड्डो ने अपने 56 साल के पिता विश्वनाथ आड्डो को रविवार रात खाना खिलाने के लिए रेस्त्रां लेकर गई थी। यहां उसने विश्वनाथ को जमकर शराब भी पिलाया। उसके बाद दोनों स्ट्रैड रोड में चडपाल घाट पर सैर के लिए भी निकले।

यहां नदी किनारे ठंडी हवा चल रही थी और विश्वनाथ को नींद आ गई। जब वो गहरी नींद में सो गया तो पियाली ने उसके उपर केरोसिन ऑयल डालकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके आधार पर पियाली को गिरफ्तार कर लिया गया जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पार्क सर्कस के करीब क्रिस्टोफर रोड निवासी महिला को उसके एक रिश्तेदार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
पिता करता था शारीरिक शोषण
पियाली ने पूछताछ में बताया कि जब वो छोटी थी तभी उसकी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद उसके पिता ने लगातार उसका शोषण करना शुरू कर दिया था। लेकिन जब उसकी शादी हो गई तो ये सबकुछ बंद हो गया था। कुछ महीने पहले उसकी शादी टूट गई और वो वापस अपने पिता के पास रहने आ गई। जब वो घर वापस आई तो उत्पीड़न का सिलसिला फिर शुरू हो गया। युवती ने बताया कि उसका पिता नशे की हालत में उसका उत्पीड़न करता था और पीटता भी था। इससे तंग आकर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिसे ने पियाली को अदालत में पेश किया जहां से 29 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications