पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में क्लोरीन गैस रिसाव से 15 लोग बीमार अस्पताल में भर्ती
कोलकाता, 16 मई: पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद जिले में सोमवार को क्लोरीन गैस के टैंक से हुए रिसाव के चलते 15 लोग बीमार हो गए हैं। सभी को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। मुर्शिदाबाद में ये हादसा तब हुआ जब पानी के एक पुराने टंकी को गिराया जा रहा था, इसी दौरान कंटेनर से क्लोरीन गैस लीक हुई। जिससे अफरातफरी फैल गई और आसपास मौजूद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

हादसे में घायल 15 में से 13 लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। वहीं जिन दो लोगों की हालत गंभीर है, उनको जिला अस्तपाल से बहरामपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रशासन ने हादसे की जांच की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications