उत्सव से सिर्फ मनोरंजन नहीं कुछ कर गुजरने का संकल्प लेना चाहिए : पीएम मोदी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिला मैदान पहुंचकर रावण दहन किया। उनके साथ अमित शाह भी हैं। उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू भी पहुंचे। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को दशहरा की शुभकानमाएं दी। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि समाज जीवन में व्याप्त रावण को खत्म करने की कोशिश होनी चाहिए, राम-कृष्ण की गाथाएं समाज जीवन को प्रेरणा देती रही है। हमारे उत्सव खेत खलिहान से भी जुड़े हैं। सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े हैं। उत्सव मनोरंजन नहीं मकसद बनना चाहिए। मूल्यों के प्रति जागरूक रखना..विकृतियों को दूर करना और शिक्षा के रूप में उत्सव मनाने की परंपरा रही है। उत्सव सामाजिक शिक्षा का माध्यम है।

Live pm modi amit shah former pm manhon singh reaches in redfort groud delhi

पीएम मोदी के भाषण के बाद अमित शाह ने बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ नहीं बोलना है।

लालकिला मैदान में दशहरा कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भगवान राम की आरती की। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रपति कोविंद ने भी पूजा-अर्जना की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी यहां पर पीएम मोदी के साथ नजर आए।

बता दें, लाल किला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम हर साल श्रीधार्मिक लीला कमेटी आयोजित करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+