विदिशा में प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे निजी स्कूल, पानी से भरी कक्षा से बच्चों को निकाल रहे टीचर
Vidisha News: दिल्ली में बेसमेंट में चल रही कोचिंग के दौरान अचानक पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई इसके बाद यूपी और एमपी सरकार हरकत में आई और बेसमेंट में चल रहे स्कूल और कोचिंग की जांच में जुट गए।
ऐसे ही एक मामला विदिशा के बरईपुरा रामलीला रोड पर संचालित एक निजी स्कूल से देखने को मिला। जहां स्कूल में पानी भरा हुआ है और छोटे-छोटे बच्चे टेबल पर खड़े होकर कक्षा से बाहर निकले हुए दिखाई दे रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे शिक्षकों की मदद से पानी से भरे स्कूल से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली हादसे में शिकार हुए छात्र तो बालिक थे तो भी वह संभाल नहीं पाए और पानी में डूबने से तीनों छात्रों की मौत हो गई परंतु शहर के इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र इतने छोटे हैं कि वह अपने कपड़े भी नहीं पहन पाते ऐसे में सवाल यह उठता है कि प्रशासन क्या हादसे का इंतजार कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक ये स्कूल सड़क से काफी नीचे बना हुआ है और स्कूल के पीछे बड़ी सी खाई है। बारिश के मौसम में इस स्कूल से पानी का निकास नहीं हो पाता, ऐसे में पढ़ाई के दौरान यदि तेज पानी आ जाए तो, यह नन्हे मुन्ने छात्र स्कूल के बाहर भी नहीं निकाल पाएंगे। विदिशा में कई ऐसे प्राइवेट और सरकारी स्कूल संचालित हो रहे हैं जो जरा सी बारिश में जलमग्न हो जाते हैं और ये स्कूल सालों पुराने हैं।
इस संबंध में देव आरएस ठाकुर का कहना है कि जहां-जहां स्कूल में पानी भराव की जानकारी प्राप्त हो रही है, वहां पर कलेक्टर के निर्देशन में नपा अमला पानी निकासी के इंतजाम करने में लगा हुआ है और शिक्षा विभाग भी अपने स्तर पर निगरानी कर रहा है। निजी स्कूलों में पानी भरने और बच्चों को टेबल से निकलने की जानकारी मिली है। कल बीआरसी को भेज कर जांच करवाता हूं। टीएल बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को निगरानी करने के निर्देश दिए है।












Click it and Unblock the Notifications