भाजपा प्रत्याशी मामा शिवराज के लिए वोट मांगेंगे जेपी नड्डा, सागर और विदिशा के सिरोंज में करेंगे जनसभा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को शाम 5 बजे सागर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले विदिशा जिले के सिरोंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सीएम डॉ मोहन यादव और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी ने सागर लोकसभा सीट पर लता वानखेड़े को प्रत्याशी बनाया है।

बुधवार को लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह सिरोंज पहुंचे और स्थानीय विधायक उमाकान्त शर्मा के साथ दिनभर तैयारियों का जायजा लिया। सुबह के 11 बजे हैं। मंदिर में दर्शन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का काफिला गांवों की ओर बढ़ रहा है। गति तेज है। उन्हें दिनभर में 62 गांवों में रोड शो कर रात में गुलाबगंज में सभा करना है।

JP Nadda will seek votes for BJP candidate Mama Shivraj will hold public meetings in Sagar and Sironj

ठीक उसी वक्त, कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा अपने घर में तसल्ली से बैठे हैं। शाम चार बजे तक उनका प्रचार का कोई शेड्यूल नहीं है। उनके मोबाइल पर किसी का कॉल आता है। बातचीत में वे दावा करते हैं 18 साल के मुख्यमंत्री को गांव-गांव जाने पर मजबूर कर दिया, यह क्या कम है। विदिशा में तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होनी है।

जनसभा के लिए एल्युमिनियम फ्रेम का बड़ा सा डोम बनाया गया है, जो सिरोंज में पहली बार लगा है। लोगों के बीच डोम चर्चा का विषय है। काफी लोग इसे देखने भी पहुंच रहे हैं।

विदिशा जिले की सिरोंज, कुरवाई, शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र सागर लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। बुधवार को चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह ने तीनों क्षेत्र विधायकों, तीनों विधानसभा की कोर ग्रुप के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

विदेशी डेलीगेट भी सभा देखने आ रहे सिरोंज

चुनावी सभा देखने विदेशी डेलीगेट भी सिरोंज आ रहा है। मोटे तौर पर 4 या 5 देशों से प्रतिनिधि आएंगे। वो भारत के प्रजातंत्र में होने वाली आमसभा को समझने आ रहे हैं कि कैसे राजनीतिक पार्टी सभा आयोजित करती है, लोग क्या सोच कर आते हैं। कैसे नेता अपनी बात रखते हैं और वोट अपील करते हैं। कैसे चुनाव प्रणाली काम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+