BHU अस्पताल में देर रात युवकों ने जूनियर डॉक्टरों को पीटा, महिलाओं को भी नहीं बख्शा, पुलिस कर रही जांच

BHU स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार की रात्रि में मनबढ़ युवकों ने जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की। इस दौरान युवकों ने दो महिलाओं को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल जूनियर डॉक्टरों को रात में ही ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उपचार करने के बाद छात्रावास भेज दिया गया।

मामले की जानकारी होने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने जमकर हंगामा किया। इस मामले में जूनियर डॉक्टरों द्वारा प्रॉक्टोरियल बोर्ड से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं मामले में बोर्ड द्वारा पुलिस से भी शिकायत करने की बात कही जा रही है।

youths-beat-up-junior-doctors-in-bhu-hospital-late-at-night

दरअसल, बीएचयू अस्पताल के इमरजेंसी में बुधवार की देर रात डॉक्टरों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां पर कुछ युवक पहुंचे और अपने परिजनों का उपचार जल्दी करने के लिए दबाव बनाने लगे।

इस बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से उनके बीच कहा सुनी हुई कहा सुनी के बाद जूनियर डॉक्टर वहां पहुंच गए और जूनियर डॉक्टरों द्वारा उन युवकों को वहां से बाहर जाने के लिए कहा गया। इसी बात से नाराज युवकों और डॉक्टर के बीच कहां सनी होने लगी। बात बढ़ने पर नाराज युवकों ने डॉक्टरों की पिटाई शुरू कर दी।

इस दौरान दो महिला सहित पांच जूनियर डॉक्टरों को युवकों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान इमरजेंसी में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तत्काल वहां पहुंची लेकिन तब तक मामला शांत हो गया था। घायल डॉक्टर और महिला को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां उनका उपचार हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही बीएचयू अस्पताल के डिप्टी एमएस प्रो.अंकुर सिंह और ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रोफेसर सौरभ सिंह भी अस्पताल में पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस मामले में जूनियर डॉक्टरों द्वारा प्रॉक्टोरियल बोर्ड से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं मामले में लंका थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय द्वारा बताया गया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+