Varanasi: बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा था 'योगी सेवक', पुलिस ने काटा 6000 का चालान

वाराणसी में के अर्दली बाजार क्षेत्र में बाइक की नंबर प्लेट पर योगी सेवक लिखे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने 6 हजार रुपये का चालान काट दिया।

Varanasi challan Yogi sevak

Varanasi में बाइक की नंबर प्लेट पर योगी सेवक लिखकर चलना एक युवक को महंगा पड़ गया। मंगलवार को बाइक का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने बाइक का चालान काट दिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि चालान के बाद बाइक को अर्दली बाजार में पकड़ लिया गया और नंबर प्‍लेट उतरवाने के साथ अन्‍य कार्रवाई भी की गई।

भगवा रंग से रंगा हुआ था नंबर प्लेट

भगवा रंग से रंगा हुआ था नंबर प्लेट

दरअसल, मंगलवार को वाराणसी जिले के भोजुबीर-अर्दली बाजार मार्ग पर एक बाइक सवार बाइक से जा रहा था। उसके बाइक के नंबर प्लेट को देखकर अन्य वाहन चालक हैरान रह गए। बाइक का नंबर प्लेट भगवा रंग में रंगा हुआ था और उस पर वाहन नंबर के बीच में 'योगी सेवक' लिखा हुआ था। इसी दौरान बाइक के पीछे-पीछे चल किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह तरह के कमेंट किए जाने लगे। वहीं वायरल वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल नियमों की अनदेखी करने के चलते वाहन नंबर के आधार पर वाहन का 6000 रुपए का चालान काट दिया।

अर्दली बाजार में पकड़ा गया युवक

अर्दली बाजार में पकड़ा गया युवक

इस बारे में एडिशनल डीसीपी दिनेश पूरी द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तत्काल नियमों के तहत बाइक नंबर के आधार पर उसका चालान कर दिया गया। बाइक का चालान काटने के बाद पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच बाइक अर्दली बाजार क्षेत्र में दिखाई दी, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पुलिस द्वारा बाइक का नंबर प्लेट उतरवा दिया गया और नियमों के तहत नंबर प्लेट लगवाने की हिदायत दी गई। फिलहाल बाइक के नंबर प्लेट को भगवा रंग से रंगने और उस पर बाइक नंबर तथा योगी सेवक लिखकर चलने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

पहले भी हो चुकी है कि कार्रवाई

पहले भी हो चुकी है कि कार्रवाई

वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर वाराणसी में यह वाली कार्रवाई नहीं है। इसके पहले भी वाराणसी पुलिस द्वारा कई वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। अभी हाल ही में वाराणसी जिले के अर्दली बाजार चौकी क्षेत्र में एक फॉर्च्यूनर वाहन स्वामी द्वारा वाहन के नंबर प्लेट पर 'ठाकुर' लिखवाया गया था। नंबर प्लेट पर ठाकुर लिखा वाहन देखकर किसी शख्स द्वारा उसका भी फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा तत्काल उस वाहन का भी चालान किया गया था। फिलहाल नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई चर्चा में है।

Recommended Video

    वाराणसी के फैक्ट्री में में चल रहा था ये गंदा काम, देखिए छापेमारी का वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+