Varanasi News: महिलाओं को देखते ही अपने पालतू कुत्ते को छोड़ देता था पड़ोसी, तंग आकर उठाना पड़ा ऐसा कदम
वाराणसी जिले के एक गांव में महिला को पालतू कुत्ते ने काट लिया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस पड़ोसी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Varanasi जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र में कुत्ता काटने के मामले में महिला द्वारा अपने पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में लोगों द्वारा तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। फिलहाल चोलापुर पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए चंदापुर चौकी प्रभारी को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।

परिवार के लोगों को देखते ही छोड़ देता है कुत्ता
दरअसल चोलापुर थाना क्षेत्र के कोहांसी गांव निवासी चंदन गौड़ का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले कमलेश पटेल ने विदेशी नस्ल का एक कुत्ता पाल रखा है। चंदन का आरोप है कि उसके घर की महिलाएं और परिवार के सदस्य या बच्चे जब भी बाहर निकलते हैं तो कमलेश अपना कुत्ता उन्हें काटने के लिए छोड़ देता है। पड़ोसी के इस हरकत से चंदन और उसका परिवार काफी भयभीत है। चंदन का यह भी आरोप है कि कमलेश पटेल उनका रास्ता बंद करना चाहता है। कमलेश चाहता है कि चंदन व उसके परिवार के लोग उसके घर के सामने के रास्ते से आने जाने न पाएं। यही कारण है कि परिवार के लोगों को देखने के बाद वह कुत्ता छोड़ देता है।

शिकायत के बाद भी थाने पर नहीं हुई सुनवाई
चंदन का आरोप है कि कमलेश पटेल का पालतू कुत्ता उसकी पत्नी प्रीति को काट कर घायल कर दिया था। लगातार पड़ोसी द्वारा ऐसा बर्ताव किए जाने के चलते परेशान होकर चंदन चोलापुर थाने पर पहुंचा लेकिन चोलापुर थाने पर शिकायत करने के बाद भी कमलेश पटेल के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस मामले में कमलेश के खिलाफ कार्यवाही ना होने पर चंदन द्वारा अपनी पत्नी का वीडियो बनाया गया और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ट्विटर पर वीडियो वायरल होने के बाद वाराणसी पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था।

एक माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में चंदन द्वारा आरोप लगाया गया है कि 5 माह पूर्व उसकी बेटी अंशिका गोड़ और 24 सितंबर को चांदनी देवी तथा 15 नवंबर को प्रीति देवी को पड़ोसी कमलेश पटेल का कुत्ता काट कर घायल कर दिया था। चंदन जब भी उसे मना करने के लिए जाता तो कमलेश उसके साथ मारपीट करने लगता। इस मामले में चंदन की तहरीर पर चोलापुर पुलिस आईपीसी की धारा 289, 504, 352 कमलेश पटेल पुत्र वीर बहादुर पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications