UP: गुस्से में रेलवे ट्रैक पर बैठ गई पत्नी, ट्रेन आती देख नहीं हटी तो पति भी लिपट गया, दोनों की दर्दनाक मौत

UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। वाराणसी में बुधवार की देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के बाद पत्नी गुस्से में आकर रेलवे ट्रैक पर चली गई। रेलवे ट्रैक पर जाकर वह आत्महत्या की धमकी देने लगी।

उसे समझाने के लिए उसका पति भी वहां पहुंच गया और काफी देर तक समझाया लेकिन वह वहां से हटने को तैयार नहीं हुई। कुछ देर बाद ट्रेन आने लगी और ट्रेन आती देखकर भी पत्नी रेलवे ट्रैक से नहीं हटी, इसके बाद पति भी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और पत्नी से लिपट गया।

wife-sat-on-the-railway-track-and-the-husband-also-hugged-her-in-varanasi-up

इसी बीच तेज रफ्तार ट्रेन आई और दोनों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्‍जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी, वहीं इस घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह पूरी घटना सारनाथ थाने के पंचकोशी पर स्थित चौहान बस्ती की है। बस्ती में 30 वर्षीय गोविंद सोनकर फल का कारोबार करता है। बताया जा रहा है कि उसके साथ उसकी 28 वर्षीय पत्नी खुशबू सोनकर भी रहती थी। पड़ोसियों की माने तो गोविंद अक्सर शराब पीता था जिसे लेकर खुशबू और गोविंद में कहासुनी होती थी।

बताया जा रहा है कि बुधवार को रात करीब 11 बजे गोविंद अपने घर पहुंचा और वह शराब पी रहा था इसी दौरान उसकी पत्नी खुशबू वहां पहुंची और उसे रोकने का प्रयास की। खुशबू द्वारा काफी मना किया गया लेकिन उसका पति गोविंद शराब पीने को लेकर खुशबू से झगड़ा कर लिया।

झगड़ा होने के बाद खुशबू अपने घर से नाराज होकर रेलवे ट्रैक पर चली गई। खुशबू के रेलवे ट्रैक पर जाने के बाद उसका पति गोविंद भी थोड़ी देर में रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इस दौरान गोविंद द्वारा रेलवे ट्रैक पर बैठी खुशबू को हटाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं मानी। पति-पत्नी को रेलवे ट्रैक पर देख कर आसपास के लोग भी पहुंच गए।

लोगों ने बताया कि खुशबू रेलवे ट्रैक से हट नहीं रही थी, इसी बीच ट्रेन आ गयी। ट्रेन आती देख कर भी खुशबू दूर नहीं हुई, इसी बीच गोविंद भी उसके पास पहुंच गया और उसे गले लगा लिया। कुछ ही देर में तेज रफ्तार ट्रेन उन दोनों तक पहुंच गई और दोनों के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+