Varanasi News: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, शादी की सालगिरह पर उजड़ गया सुहाग, बिलखती रही पत्नी
UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए जा रहे जोड़े की बाइक एक खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे पति की मौत हो गई।
UP Varanasi News: यूपी के वाराणसी में रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी के साथ अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आ रहा था।
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में दंपति की बाइक पीछे से टकरा गई। बाइक टकराने के बाद पत्नी की आंखों के सामने पति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लेढुआई गांव निवासी 28 वर्षीय गणेश कुमार मिश्रा अपनी पत्नी प्रिया मिश्रा के साथ रविवार को शादी की दूसरी सालगिरह पर मिर्जापुर जिले के अदलपुरा स्थित शीतला धाम घूमने जा रहा था।.
दंपति अपने घर से बाइक पर सवार होकर निकलने के बाद मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजूरी इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान हाईवे के किनारे एक ट्रक खड़ी थी, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुलेट की रफ्तार अधिक होने के चलते बुलेट सवार ट्रक को ध्यान नहीं दिया।
ऐसे में बुलेट अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर चोट आने के चलते पति गणेश कुमार मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में पति की मौत हो जाने के बाद पत्नी हाईवे पर गिरकर कराहती रही। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गणेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बीएचयू ट्रामा सेंटर में प्रिया का उपचार चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक गणेश कुमार मिश्रा के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और फिर बीएचयू ट्रामा सेंटर में पहुंचे। घटना से गणेश के परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में स्थित एक बी फार्मा कंपनी में गणेश काम करता था और शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए एक सप्ताह पहले अपने घर आया था। मृतक की एक बेटी भी है।












Click it and Unblock the Notifications