Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP: वाराणसी और आसपास के जिलों में मौसम सुहावना, मंगलवार तक पूर्वांचल में मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट

UP Weather: वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में कुछ दिन पूर्व तक मौसम जहां गर्म था और उमस से लोगों का जीना बेहाल था वहीं अब एक बार फिर मौसम ने करवट लिया है और आसमान में बादलों के चलते मौसम काफी सुहावना बन गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न कई जनपदों में भीषण बारिश हो सकती है इसके अलावा 8 जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा 8 जनपदों में अलर्ट घोषित किया गया है।

weather-turned-pleasant-in-varanasi-and-surrounding-districts-of-up

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव द्वारा मीडिया को बताया गया कि मानसून की द्रोणिका अपने नियत जगह पर आ गई है। ऐसे में वाराणसी समेत आसपास के जनपदों में 3 से 4 दिन तक हल्की और तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

वाराणसी में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को दिन में जहां मौसम काफी गर्म रहा और उमस से लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। हालांकि शाम 4 बजे से मौसम में बदलाव देखने को मिला जो रविवार तक जा रही है।

Recommended Video

    वाराणसी और आसपास के जिलों में मौसम सुहावना,पूर्वांचल में मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    किसानों के चेहरे पर खुशी
    बरसात में होने के चलते वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में धान की फसल प्रभावित हो रही थी। अधिकतर जगहों पर धान की रोपाई की जा चुकी थी ऐसे में बरसात ना होने से धान के खेतों में दरारें दिखाई देनी शुरू हो गई थी।

    पंपिंग सेट और सबमर्सिबल से धान की फसलों का सिंचाई करते करते किसान परेशान नजर आ रहे थे। किसानों द्वारा यह भी बताया जा रहा था कि दिन में खेतों की सिंचाई नहीं की जा रही थी क्योंकि धूप के चलते पानी गर्म होने पर धान की फसल नष्ट हो जाती।

    ऐसे में रात में जाग कर किसानों द्वारा धान की फसल की सिंचाई की जा रही थी। सिंचाई के बावजूद भी धान की फसल बरसात का पानी ना होने के चलते मुरझाई नजर आ रही थी। हालांकि अब बरसात होने के बाद किसानों को काफी राहत मिली है। किसानों का कहना है कि बरसात हो जाने से धान की फसल को बहुत लाभ मिलेगा।

    आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी
    वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वाराणसी द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि 29 जुलाई से 1 अगस्त के बीच वाराणसी और आसपास के जनपदों में वज्रपात हो सकता है। यह भी बताया गया कि यदि कहीं भी वज्रपात होता है तो उसकी जानकारी तत्काल 0542-2508705 और 9140037137 आदि नंबर पर दी जा सकती है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+