VIDEO : चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरी महिला, IRCTC के कर्मचारियों ने बचाई जान
वाराणसी, 17 फरवरी: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर बुधवार को चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक महिला का पैर अचानक फिसल गया और वह नीचे गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद रेलवे के दो कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई और दौड़कर प्लेटफार्म और ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
Recommended Video

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरी महिला
दरअसल, वाराणसी के कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर बुधवार को हावड़ा से पठानकोट जाने वाली गाड़ी संख्या- 12331 हिमगीरी एक्सप्रेस दोपहर 2.37 बजे रवाना हो चुकी थी। इस दौरान एक महिला अपने पति के साथ चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करने लगी। यह देख वहां मौजूद आईआरसीटीसी के स्थानीय प्रभारी सुबोध श्रीवास्तव ने उन्हें ऐसा करने से मना भी किया। लेकिन महिला ने इसे अनदेखा कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की।

IRCTC के दो कर्मचारियों ने बचाई महिला की जान
महिला का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर पटरी और प्लेटफार्म के बीच गिर गई। यह देखते ही मौके पर मौजूद आईआरसीटीसी के स्थानीय प्रभारी सुबोध श्रीवास्तव और उनके सहयोगी मो. असलम उसे बचाने के लिए दौरड़ पड़े। उनके हाथ में महिला यात्री का श्वेटर आ गया और उसे तत्काल प्लेटफार्म पर खींच लिया। यह नजारा देख प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने शोर मचा दिया और ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड को आवाज लगाई।

महिला की जा सकती थी जान, खरोंच तक नहीं आई
बताया जा रहा है कि हादसे में महिला को एक खरोंच तक नहीं आई। दंपति ने कर्मचारियों का आभार जताया और उसी ट्रेन में बैठ कर रवाना हो गए। पूरी घटना प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अगर एक-दो सेकेंड की भी चूक हो जाती तो महिला की जान भी जा सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications