Viral Hanuman Chalisa: कैनेडियन कलाकार ब्रेंडा मैकमोरो का वीडियो अब मचा रहा 'धूम', सुनकर झूम रहे लोग

कैनेडियन कलाकार ब्रेंडा मैकमोरो द्वारा सात साल पहले वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में किया गया हनुमान चालीसा का पाठ अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसे सुनने वाले भी झूम रहे हैं

Viral Hanuman Chalisa: वाराणसी के श्री संकट मोचन मंदिर में विदेशी महिला और उसके साथी कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो 7 साल पुराना है और अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धूम मचा रखा है। सितार और अन्य वाद्य यंत्रों पर महिला सिंगर द्वारा किए जा रहे हनुमान चालीसा के पाठ को सुनकर लोग झूमने लग रहे हैं। यह वीडियो व्हाट्सएप के साथ ही ट्विटर और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

11 अक्‍टूबर को सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

11 अक्‍टूबर को सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वीडियो को 11 अक्टूबर को द लास्ट गर्ल नामक एक टि्वटर अकाउंट द्वारा ट्वीट किया गया, उसके बाद इस वीडियो को 12,000 से अधिक लोगों द्वारा पसंद किया गया और 3000 से अधिक लोगों द्वारा रिट्वीट किया गया। देखते देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बताया गया कि यह वीडियो वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में रिकार्ड किया गया है। ऐसे में संकट मोचन मंदिर से जुड़े लोगों से इस वीडियो और हनुमान चालीसा गाने वाली गायिका के बारे में जानकारी ली गई तो बात कुछ और ही सामने आई।

वर्ष 2015 का है यह वीडियो

वर्ष 2015 का है यह वीडियो

संकट मोचन मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि यह वीडियो 2015 का है। विदेशी कलाकारों को संकट मोचन संगीत समारोह में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान विदेशी कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा का मनमोहक पाठ किया गया था और इस दौरान वहां पर मौजूद दर्शकों द्वारा विदेशी कलाकारों की काफी सराहना भी की गई थी। इसके बारे में और गहनता से जांच करने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न कोई फार्म पर इसकी पड़ताल की गई, तो Brenda McMorrow नामक एक यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड पाया गया। यह वीडियो 21 फरवरी 2015 को अपलोड किया गया था जिसे 148K लोगों ने देखा है।

कैनेडियन कलाकार हैं ब्रेंडा मैकमोरो

कैनेडियन कलाकार हैं ब्रेंडा मैकमोरो

इस बारें में जब ब्रेंडा मैकमोरो के चैनल को देखा गया तो पता चला कि ब्रेंडा मैकमोरो कैनेडियन कलाकार हैं और अपनी टीम के साथ भजन कीर्तन करती हैं। वायरल हो रहे वीडियों में ब्रेंडा मैकमोरो के साथ राफा मार्टिनेज, सैमुअल साल्सबरी और मौरिजियो मर्डोको भी मौजूद हैं। ब्रैंडा मैकमोरो पवनसुत हनुमान जी की भक्त भी हैं। इसके अलावा नीम करोली महाराज के अमेरिकी शिष्य रिचर्ड अल्पर्ट (जिन्हें अब राम दास के नाम से जाना जाता है) उनकी शिष्या हैं। यही कारण है कि ब्रैंडा मैकमोरो अपने गाने में और वीडियो में नीम करोली महाराज की फोटो के साथ भी देखी जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+