Varanasi Weather: आसमान में चक्कर लगाते रहे विमान, बाद में लखनऊ, रांची और कोलकाता किए गए डायवर्ट

घने कोहरे के चलते रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर दृश्यता कम हो जाने के कारण हवाई यातायात काफी प्रभावित रहा। वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद भी 5 विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली।

Varanasi Aiport Flight
Flight Radar24 Screenshot
Varanasi Aiport Flight

Varanasi Weather: वाराणसी में रविवार को घने कोहरे के चलते हवाई यातायात काफी प्रभावित रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाने के चलते वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर तक किसी भी विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। हालांकि दोपहर में वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद भी विजिबिलिटी कम होने के चलते विमान हवा में चक्कर लगाते रहे। बाद में फ्यूल खत्म होने की दशा में पांच विमानों को लखनऊ, रांची और कोलकाता एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

एक से दो घंटे तक आसमान में लगाते रहे चक्कर

एक से दो घंटे तक आसमान में लगाते रहे चक्कर

मुंबई से वाराणसी के बीच संचालित होने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6E6543 रविवार को दोपहर 12 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंच गया। वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद विमान करीब 2 घंटे तक वाराणसी हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाता है। फ्यूल खत्म होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विमान को 2 बजे लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह मुंबई से वाराणसी के बीच संचालित होने वाले गो फर्स्ट एयरलाइंस के विमान G8381 को रांची एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। हैदराबाद से वाराणसी पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6E915 कोलकाता एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। दिल्ली से वाराणसी पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6E6361 को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। इसी तरह बेंगलुरु से वाराणसी पहुंचा इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6E897 काे भी लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। उपरोक्त सभी विमान एक से दो घंटे तक वाराणसी हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाने के बाद डायवर्ट किए गए।

9 बजे तक दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई

9 बजे तक दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई

वाराणसी एयरपोर्ट पर तैनात मौसम विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह 9 बजे तक दृश्यता 50 मीटर ही थी। 9:30 बजे 100 मीटर, 10:30 बजे 400 मीटर, 12 बजे 500 मीटर, 12:30 बजे 600 मीटर और एक बजे से डेढ़ बजे तक 690 मीटर उसके बाद 2 बजे दृश्यता 900 मीटर दर्ज की गई। ऐसे में दो बजे के बाद विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ प्रारंभ हुई। यह भी बता दें कि वाराणसी एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ के लिए लगाए गए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम के माध्यम से 900 मीटर या उससे अधिक दृश्यता होने पर ही विमानों की लैंडिंग टेकऑफ हो पाती है।

जाने वाले यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

जाने वाले यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

विमान डाइवर्ट किए जाने तथा विलंबित होने के चलते वाराणसी एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद आदि शहरों के लिए जाने वाले विमान यात्रियों को काफी देर तक वाराणसी एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान विमान डायवर्ट होने के चलते देर तक वाराणसी एयरपोर्ट पर इंतजार करने वाले यात्रियों को एयरलाइंस के अधिकारियों द्वारा यात्रियों की खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराई गई। वाराणसी एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा बताया गया कि वाराणसी में मौसम खराब होने के चलते 5 विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। टर्मिनल भवन में यात्रियों को बैठाया गया है, उन्हें खाने-पीने और लंच आदि का प्रबंध एयरलाइंस द्वारा कराया गया।

Recommended Video

    Indian Railway: कोहरे की वजह से 300 से ज्यादा Train कैंसिल, Flights में भी देरी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+