Varanasi: दर्शन करने गई गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक ही परिवार के 3 की मौत तो 5 की हालत गंभीर

दर्शन कर लौट रहा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमे परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई और और फिर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी।

जहां शनिवार रात उत्तर प्रदेश की सडकों पर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला तो वहीं रविवार को भी वाराणसी में एक हादसे ने दो महिला समेत तीन लोगों की जान ले ली। वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में खजुरी स्थित नेशनल हाइवे पर रविवार की दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर खड़े कंटेनर में जा घुसी। इस हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो बच्चे समेत 5 अन्य लोग गंभीर घायल हो गए।

दर्शन कर लौट रहे परिवार के तीन की मौत
बता दें कि रविवार की दोपहर प्रयागराज से विंध्याचल दर्शन कर वाराणसी की तरफ जा रही कार में एक ही परिवार के 8 लोग सवार थे। इसी दौरान मिर्जामुराद क्षेत्र में खजुरी स्थित नेशनल हाइवे पर अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे पहले की ड्राइवर गाड़ी को संभाल पाता कार वहीं पर खड़े एक कंटेनर में जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Varanasi road accident car collided with divider rammed into standing container 3 of family died

इस हादसे में सुधा द्विवेदी निवासी चांदोपारा थाना उतराव (प्रयागराज) व बेटी ज्योति मिश्रा निवासिनी रामगढ़ कोठारी, (प्रयागराज) व दामाद पवन प्रकाश शुक्ला निवासी उचवागड़ी थाना राजापुर (प्रयागराज) की अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं कार में अन्य सदस्य नेहा मिश्रा व अनुपम मिश्रा, पूजा देवी व दो पुत्र अहान शुक्ला, विहान शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को खजुरी (मिर्जामुराद) स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+