काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर नमाज पढ़ने लगी महिला, पुलिस ने हिरासत में लिया

वाराणसी, 06 मई: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक मंदिर के गेट नंबर 4 के सामने नमाज पढ़ने लगी। महिला काफी देर तक वहीं पर बैठी रही। पुलिस कर्मियों ने काफी इंतजार के बाद जबरन महिला को वहां उठा दिया और हिरासत में ले लिया है। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बताई जा रही है।

varanasi police detained Woman offering Namaz at the gate of Kashi Vishwanath temple

महिला का नाम आयशा बताया जा रहा है। आयशा जैतपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। शुक्रवार को वह काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर पहुंची और गेट के बाद नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। पुलिस के उसके नमाज पूरी होने का इंतजार करती रही। इसके बाद भी जब महिला वहां से नहीं हटी तो पुलिस ने उसे जबरन उठा दिया। थाना चौक पुलिस ने महिला को विश्वनाथ मंदिर के बाहर नमाज पढ़ने को लेकर हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

ज्ञानवापी मस्जिद का होना है सर्वे

बता दें, वाराणसी ज्ञानवापी परिसर में कोर्ट कमिश्नर आज सर्वेक्षण करेंगे, जिसके लिए ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। सर्वेक्षण का काम आज शाम 4:00 बजे से शुरू होगा। सर्वेक्षण टीम में पक्ष और विपक्ष के कुल 36 लोग शामिल होंगे। इलाके में पुलिस बल तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+