शादी करने का दवाब बना रही थी अंजलि, क्राइम पेट्रोल देखकर ऐसे दिया घटना को अंजाम

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होटल के कमरे में हुई छात्रा अंजलि की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका अंजली के तथाकथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अंजलि उसपर शादी का दबाव डाल रही थी। वह दबाव को नहीं झेल सका तो उसने अंजलि को मार डाला। उसके दिमाग में मर्डर का आइडिया क्राइम पेट्रोल देखने के बाद आया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने मीडिया को जानकरी देते हुए बताया कि सिगरा थाना अंतर्गत परेड कोठी के होटल अर्जुन पैलेस के कमरा नंबर 303 में बीती 26 जून को देवरिया जिले के खुखुंदू थाना के बतरौली पांडेय की रहने वाली अंजली की हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि 25 जून की शाम खुखुंदू थाना के भलुआ गांव के अमिष ने कमरा बुक कराया था और अंजली उससे मिलने आई थी। हत्या के बाद वह अंजली का पर्स और मोबाइल लेकर भाग गया था।

दो साल पहले हुए थी जान-पहचान

दो साल पहले हुए थी जान-पहचान

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अमीष तिवारी को लहरतारा के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में अमिष ने बताया कि उसका और अंजली का गांव नजदीक है। दोनों की जान-पहचान लगभग दो साल पहले हुई थी। बातचीत बढ़ी तो दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। अंजली उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन वह ऐसा नहीं चाहता था।

क्या कहा पुलिस ने

अंजली लगातार कॉल कर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर उसने अंजली को होटल में बुलाया। समझाया कि वह अभी शादी नहीं करना चाहता, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थी तो कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान उसने अंजली का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अमिष ने बताया कि क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर उसने अंजली की हत्या का प्लान बनाया। उसे लगा कि होटल में अंजली की हत्या कर वह उसका सामान और मोबाइल लेकर भाग जाएगा तो उसे कोई पकड़ नहीं पाएगा। मगर इस बात पर ध्यान नहीं गया कि होटल में लगे सीसी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो जाएगी और उसके ओरिजिनल आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी जमा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+