Varanasi News: रास्ते के विवाद में महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर, घटना का वीडियो वायरल

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रास्ते के विवाद को लेकर शनिवार को एक महिला ने खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लिया। आग लगने के चलते महिला गंभीर रूप से झुलस गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने महिला द्वारा आग लगाते समय का वीडियो बना लिया और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बारे में स्थानीय पुलिस का कहना है की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

varanasi-news-woman-sets-herself-on-fire-over-road-dispute

दरअसल, फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव गांव में रास्ते को लेकर गांव के रहने वाले एक परिवार और ग्रामीणों में काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी रास्ते को लेकर पूर्व में गांव के लोगों की पंचायत जुटी। पंचायत में यह फैसला लिया गया कि रास्ते से आम जनमानस का आवागमन होता और किसी भी पक्ष द्वारा आपत्ति नहीं जताई जाएगी।

इस बात को लेकर सहमति बन गई थी और लोगों द्वारा पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया। शनिवार को गांव के रहने वाले लोग नए रास्ते से जाने लगे इसी बात को लेकर गांव की रहने वाली 50 वर्षीय पार्वती यादव नामक महिला द्वारा विरोध जताया गया। महिला द्वारा कहा गया कि यह जमीन उसकी है और इस पर वह सड़क नहीं बनने देंगी।

इस दौरान पार्वती देवी द्वारा जबरन खड़जा निर्माण करने का आरोप लगाया गया। वहां गांव वाले मौजूद थे। इसी दौरान पार्वती देवी अपने ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर पहुंची और विरोधियों को फंसाने की नीयत से खुद को आग लगा लिया।

आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोग जब तक आग बुझा पाते तब तक पार्वती देवी गंभीर रूप से झुलस गई थी। पार्वती देवी को पिंडरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।

घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला खुद से आग लग रही है और आग लगाने के बाद चिल्लाते हुए भाग रही है। वहीं पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+