Varanasi News: भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग से क्यों हटाई गई सैयद बाबा की मजार? जानिए कार्रवाई के पीछे की वजह
Varanasi News: भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग पर मौजूद सैयद बाबा की मजार को आखिरकार प्रशासन ने हटा दिया है। लोक निर्माण विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में मजार को हटवाकर सड़क को पूरी तरह समतल करा दिया। यह मजार लंबे समय से सड़क के बीच आकर ट्रैफिक में रुकावट पैदा कर रही थी।
स्थानीय लोगों की मानें तो इस रास्ते पर अक्सर जाम और हादसे होते थे, जिनकी वजह यही अतिक्रमण माना जा रहा था। पहले कई बार मांग उठी, लेकिन कार्रवाई टलती रही। अब प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मजार हटवा दिया। इससे अब शहर में अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण करने वाले डरे हैं।

दरअसल, बीते माह 20 जुलाई को जिला प्रशासन द्वारा सर्किट हाउस के समीप स्थित लाट शाही मजार के अतिक्रमण को हटाए जाने के बाद से ही इस मजार को हटाने की मांग तेज हो गई थी। अधिवक्ता विनीत सिंह ने इस संबंध में प्रशासन को पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की थी।
कई बार की गई थी शिकायत
सड़क पर हो रहे हादसों से नाराज स्थानीय लोगों ने 25 जुलाई को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद प्रशासन हरकत में आया और मजार स्थल पर फोर्स तैनात कर दी गई।
अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता विनीत सिंह को पुलिस ने एहतियातन हाउस अरेस्ट भी किया था। हालांकि, स्थानीय लोगों के दबाव और बार-बार हो रहे हादसों को देखते हुए अंततः मजार हटाने की कार्रवाई पूरी की गई।
शहरभर में होगा अतिक्रमण विरोधी अभियान
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो वाराणसी शहर में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं जो सड़क के किनारे या बीच में बने हुए हैं और जिनकी आड़ में अतिक्रमण हुआ है। अब नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और तहसील प्रशासन मिलकर ऐसे स्थलों की सूची तैयार कर रहा है।
अधिकारियों ने बताय कि बीते कुछ वर्षों में शहर के कई हिस्सों में सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण के चलते धार्मिक स्थलों को हटाया जा चुका है। अब बचे हुए स्थलों को भी नियमानुसार हटाने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications